रोहतक, मथुरा समेत 15 शहरों में आईपीएल मैच देखने के लिए बनाए जाएंगे फैन पार्क, बीसीसीआई ने जारी की लिस्ट

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले तीन हफ्तों के आईपीएल फैन पार्क के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। स्टेडियम तक न पहुंच पाने वाले फैंस के लिए बीसीसीआई पिछले कुछ वर्षों से से फैन पार्क की व्यवस्था कर रहा है। पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के 15 शहरों में फैन पार्क बनाए जाएंगे। इसकी मदद से सभी फैंस एक जगह एकत्रित होकर आईपीएल के लाइव मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे।
हर फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग और म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह जैसी कई दिलचस्प ऑन-साइट एक्टिविटीज और वर्चुअल बैटिंग, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ जैसे संवादात्मक फैन एक्सपीरियंस मिलेंगे। आईपीएल फैन पार्क का आयोजन साल 2015 से किया जा रहा है और हर साल इसकी पहुंच को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसी व्यवस्था देने की कोशिश की जाती है। फैन पार्क में काफी भारी तादाद में फैंस पहुंचते हैं और लाइव स्क्रीनिंग पर मैच का लुत्फ उठाते हैं। आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद आईपीएल फैन पार्क के अगले फेज का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
पहले तीन हफ्तों के लिए फैन पार्क पहला हफ्ता: 28 और 29 मार्च, 2026 दूसरा हफ्ता: 4 और 5 अप्रैल, 2026 तीसरा हफ्ता: 11 और 12 अप्रैल, 2026 हर वीकेंड में नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन में पांच फैन पार्क होंगे, ताकि बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय कवरेज और ज्यादा फैंस की भागीदारी पक्की हो सके। पहला हफ्ता: 28 और 29 मार्च 2026 रोहतक, हरियाणा—छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड भोपाल, मध्य प्रदेश—गवर्नमेंट एमवीएस कॉलेज ग्राउंड नागपुर, महाराष्ट्र – मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल प्लेग्राउंड तुमकुरु, कर्नाटक – गवर्नमेंट जूनियर कॉलेज फील्ड कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल—डीएल रॉय स्टेडियम दूसरा हफ्ता: 4 और 5 अप्रैल 2026 मथुरा, उत्तर प्रदेश – अमरनाथ विद्या आश्रम जोधपुर, राजस्थान – बरकतुल्लाह खान स्टेडियम निजामाबाद, तेलंगाना – विमेंस एजुकेशनल सोसायटी ग्राउंड्स मैसूर, कर्नाटक – एसबीआरआर महाजना फर्स्ट ग्रेड कॉलेज भुवनेश्वर, ओडिशा—केआईटीएस यूनिवर्सिटी स्टेडियम तीसरा हफ्ता: 11 और 12 अप्रैल 2026 मेरठ, उत्तर प्रदेश – भैंसाली ग्राउंड नाडियाड, गुजरात – राधे फार्म रत्नागिरी, महाराष्ट्र – स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल कोयंबटूर, तमिलनाडु – हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस राउरकेला, ओडिशा – सेक्टर 17 ग्राउंड
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां