आईपीएल : चार बल्लेबाज बल्लेबाज ही बना सके हैं एक सीजन में 800 से ज्यादा रन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। सीजन के आगाज के साथ ही नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी इस बार कौन सबसे ज्यादा रन बनाता है और कौन सर्वाधिक विकेट लेता है। बात अगर पूरे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की करें तो सिर्फ 4 ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली: विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।
कोहली इस लीग के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने आईपीएल 2016 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 मुकाबलों में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस सीजन विराट ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। शुभमन गिल: विराट कोहली के बाद आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज शुभमन गिल रहे हैं। गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 890 रन बनाए थे। इस दौरान गिल ने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। जोस बटलर: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2022 में जोस बटलर का बल्ला भी जमकर चला था।
ये भी पढ़ें टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाईउन्होंने 17 मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 के स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। बटलर ने इस सीजन 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे। बटलर के दमदार प्रदर्शन के बूते राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। डेविड वॉर्नर: आईपीएल में कई बड़ी टीमों की तरफ से खेल चुके डेविड वॉर्नर भी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में 151 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 848 रन बनाए थे। आईपीएल में ओवरऑल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर काबिज हैं। वह इस लीग में खेले 184 मुकाबलों में 6,565 रन बना चुके हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां