शामली: सोने के कुंडल बने वृद्धा की मौत का कारण; दो युवकों ने लूट के लिए की रामप्यारी की हत्या

शामली। जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में लालच और अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज सोने के कुंडल लूटने के इरादे से दो युवकों ने एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था वृद्धा का शव
ये भी पढ़ें शामली में खेत से घर लौट रहे किसान पर दंबगों का हमला, फायरिंग कर दहशत फैलाने का लगाया आरोप मामला बाबरी क्षेत्र के गांव रायपुर का है, जहां पुलिस को वृद्धा रामप्यारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
ये भी पढ़ें शामली: जयंत चौधरी को मिली धमकी पर आर्य जाट महासभा में उबाल; सुरक्षा घेरा मजबूत करने की उठाई मांगकुंडल पर थी लुटेरों की नजर
पुलिस जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों—सुमित (निवासी रायपुर, शामली) और आदित्य (निवासी बहेड़ी, मुजफ्फरनगर) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल करते हुए बताया कि उनकी नजर पिछले कई दिनों से वृद्धा के कान के सोने के कुंडल पर थी। उन्होंने योजना बनाई और घर में घुसकर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया और कुंडल लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने बरामद किए कुंडल, आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर मृतका के सोने के कुंडल बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने जल्द पैसा कमाने के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। गांव में हुई इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां