चंदौली: दो SDM के बीच हाई-प्रोफाइल विवाद; ससुर ने दामाद पर लगाया नपुंसकता और ब्लैकमेलिंग का आरोप

On
School Ad

चंदौली/प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौली में तैनात दो पीसीएस (SDM) अधिकारियों का आपसी विवाद थाने तक पहुँच गया। सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद, पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपों की फेहरिस्त में नपुंसकता छिपाकर शादी करने से लेकर 20 करोड़ रुपये की दहेज मांग और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे सनसनीखेज दावे किए गए हैं।

तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज ये भी पढ़ें  तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

2017 और 2019 बैच के अधिकारियों का रिश्ता

पुरकाजी का महा-सर्वे: 2027 का मूड; मंत्री अनिल कुमार अभी भी सबसे आगे, लेकिन इन 'चेहरों' से मिल रही 'कांटे की टक्कर' ये भी पढ़ें  पुरकाजी का महा-सर्वे: 2027 का मूड; मंत्री अनिल कुमार अभी भी सबसे आगे, लेकिन इन 'चेहरों' से मिल रही 'कांटे की टक्कर'

जानकारी के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी दिव्या ओझा (2017 बैच) की शादी दिसंबर 2020 में अनुपम मिश्रा (2019 बैच) के साथ हुई थी। दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने प्रतापगढ़ के महिला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना शुरू कर दी गई थी।

हिमाचल विधानसभा में बजट के दौरान विपक्ष का हंगामा, वेल में आकर नारेबाजी, सीएम सुक्खू का बजट भाषण बीच में रुका ये भी पढ़ें  हिमाचल विधानसभा में बजट के दौरान विपक्ष का हंगामा, वेल में आकर नारेबाजी, सीएम सुक्खू का बजट भाषण बीच में रुका

ससुर के गंभीर आरोप: "जन्मजात नपुंसक है दामाद"

दिव्या के पिता ने अपनी शिकायत में चौंकाने वाला दावा किया है कि अनुपम मिश्रा जन्मजात नपुंसक हैं और यह तथ्य छिपाकर धोखाधड़ी से शादी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बेटी इस विषय पर सवाल उठाती थी, तो पति और सास मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात दिव्या पर जानलेवा हमला भी किया गया, जिसके साक्ष्य के रूप में मेडिकल रिपोर्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई है।

दहेज में 20 करोड़ की मांग और ब्लैकमेलिंग

तहरीर के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने शुरुआत में 20 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 1 करोड़ नकद और महंगी गाड़ी तक लाया गया। पिता का दावा है कि उन्होंने अब तक करीब 85 लाख रुपये से अधिक का सामान और नकद दिया है। यही नहीं, आरोप है कि मारपीट के दौरान दिव्या के अश्लील वीडियो और फोटो बनाए गए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।

प्रशासनिक हलचल और पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इधर, चंदौली में दोनों अधिकारियों के सरकारी (CUG) नंबर बंद आ रहे हैं। चर्चा है कि अनुपम मिश्रा की मां भी अलीनगर थाने पहुंची थीं, लेकिन बिना मुकदमा दर्ज कराए लौट गईं।

पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने इसे परिवार का निजी मामला बताते हुए सार्वजनिक टिप्पणी से इनकार किया है। दो जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों के बीच इस तरह के आरोपों ने प्रशासनिक अमले में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Views: 160

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

   मेरठ। आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल रैली को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

गोलाघाट (असम)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई पर तीखा...
Breaking News 
गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण नौ देशों में स्थित 40 से ज्यादा तेल और गैस...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

गाजियाबाद में पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल, अंकुर विहार की दुकान पर मचा बवाल

   गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंकुर विहार इलाके में एक दुकानदार द्वारा पैरों...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल, अंकुर विहार की दुकान पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

   मेरठ। आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल रैली को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और किसानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर  गोरखपुर-देवरिया  
लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

लोहिया पार्क से अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, BJP पर निशाना और ममता बनर्जी की तारीफ

लखनऊ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने लोहिया पार्क पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोहिया पार्क से अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, BJP पर निशाना और ममता बनर्जी की तारीफ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव