चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु

-मां श्रृंगार गौरी के दरबार में वादी महिलाओं और उनके समर्थकों ने भी लगाई हाजिरी

On
School Ad

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी)में वांसतिक चैत्र नवरात्र का चौथा दिन सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्रदात्री मां श्रृंगार गौरी और जगदम्बा कुष्मांडा को समर्पित है। परम्परानुसार श्रद्धालुओं ने रविवार को आदिशक्ति के नवदुर्गा स्वरूप दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा दरबार और ज्ञानवापी परिक्षेत्र स्थित गौरी स्वरूप स्वयंभू विग्रह श्रृंगार गौरी के दरबार में हाजिरी लगाई। मां कुष्मांडा के दरबार में दर्शन पूजन के लिए लोग भोर से ही दुर्गाकुंड पहुंचने लगे। यह क्रम देर शाम तक चलता रहेगा। दोनों मंदिरों में भक्त सच्चे दरबार की जय, मां शेरा वाली के जयकारे भी लगाते रहे।

 

सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ये भी पढ़ें  सहारनपुर में प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन वर्ष भर में एक दिन के लिए खुलने वाले श्रृंगार गौरी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ शिवसेना के कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। चौक स्थित चित्रा सिनेमा के समीप जुटे शिवसैनिक माता रानी के दरबार में जाने की तैयारी पूर्वांह से ही कर रहे थे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में मां श्रृंगार गौरी का विग्रह होने के कारण सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। उधर,श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी मामले में मुकदमा से जुड़ी वादी महिलाएं और उनके अधिवक्ता और समर्थकों ने मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर क्षेत्र से श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए यात्रा निकाली। यह यात्रा जुलूस (शोभायात्रा) के रूप में निकली और जयकारे लगाते हुए सभी कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर तक पहुंचे । और माता श्रृंगार गौरी का विधि विधान से श्रृंगार किया और आरती पूजन किया।

“INDIA गठबंधन में दरार? कांग्रेस पर सपा का बड़ा हमला! ये भी पढ़ें  “INDIA गठबंधन में दरार? कांग्रेस पर सपा का बड़ा हमला!


बताते चले ज्ञानवापी परिक्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र में स्थित मां श्रृंगार गौरी का मंदिर वर्ष में एक दिन चैत्र नवरात्र के चौथे दिन ही खुलता है। ज्ञानवापी परिसर में मस्जिद के पीछे माता रानी का विग्रह हैं। काशी में मान्यता है कि माता रानी के स्वयंभू विग्रह के दर्शन से महिलाओं का श्रृंगार वर्ष भर बना रहता है। आम तौर पर सामान्य दिनों में श्रृंगार गौरी को लाल वस्त्र से ढककर रखा जाता है, लेकिन चैत्र नवरात्र में चौथे दिन एक दिन के लिए उन्हें मुखौटा व लाल चुनरी से सुशोभित किया जाता है। नवरात्र के चौथे दिन दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा स्वरूप का दर्शन पूजन होता है। जगदम्बा के इस रूप के दर्शन-पूजन से सारी बाधा, विध्न और दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही भवसागर की दुर्गति को भी नहीं भोगना पड़ता है।

अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत ये भी पढ़ें  अमेरिकी-इजराइली मिसाइल हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत

 

मां की आठ भुजाएं हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा है। मां कुष्मांडा` विश्व की पालनकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। माता रानी के इस स्वरूप के बादे में मान्यता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था। चहुंओर अंधकार व्याप्त था उसी समय माता ने अपने ‘ईषत’ हस्त से सृष्टि की रचना की थी। देश के प्राचीनतम देवी मंदिरों में से एक इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि दुर्गम दानव शुम्भ-निशुंभ का वध करने के बाद थकी आदि शक्ति ने यहां विश्राम किया था। तब काशी का यह इलाका दुर्गम और वनाच्छादित था। इस मंदिर का जिक्र 'काशी खंड' में भी है।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फुटबॉल में बरेली मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को हराया

बरेली/मुरादाबाद। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बरेली  
फुटबॉल में बरेली मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को हराया

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच एक खबर तेजी से फैलने लगी थी जिसमें...
IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी )...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो पांचवां दिन बेहद खास होता...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश

फुटबॉल में बरेली मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को हराया

बरेली/मुरादाबाद। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बरेली  
फुटबॉल में बरेली मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को हराया

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

लखनऊ/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक युवक हाथ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव