मुजफ्फरनगरः भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों व नामित सभासदों का भव्य सम्मान

संगठन विस्तार, समन्वय और जनसेवा के एजेंडे पर नेताओं ने दिया जोर

School Ad

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं नगरीय निकायों में नामित सभासदों के सम्मान में एक भव्य परिचयात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-03-22 at 6.00.05 PM (1)

मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर भड़के उपभोक्ता, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चौपाल लगाकर मौके पर किया निस्तारण ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर भड़के उपभोक्ता, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चौपाल लगाकर मौके पर किया निस्तारण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी एवं राकेश आडवानी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल तथा कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शलभ कौशिक एडवोकेट सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: पिंक स्कूटी रैली निकाली गई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: पिंक स्कूटी रैली निकाली गई

WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.42.12 PM
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले की दो नगर पालिका परिषदों एवं आठ नगर पंचायतों में राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं।

मुजफ्फरनगर में शिवा ढाबे पर पूर्ति विभाग की बड़ी छापेमारी: 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शिवा ढाबे पर पूर्ति विभाग की बड़ी छापेमारी: 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक पर मुकदमा दर्ज

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को पार्टी की सफलता का आधार बताते हुए सभी से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी ने संगठन में एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सभासदों का सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष रूप से नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता कौशिक ने 35 गाड़ियों के काफिले के साथ सबसे पहले डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और उसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर परिचयात्मक बैठक में भाग लिया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बहू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

   अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद उपजे भारी बवाल और...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

रुड़की: सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा

रुड़की (हरिद्वार)। देहरादून हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार को एनएसजी कमांडो की...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
रुड़की: सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा

घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में भी गिरावट देखी गई है। यह...
राष्ट्रीय 
घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

   लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बहू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की निर्मम हत्या; डॉग स्क्वायड और CCTV की 'बेवफाई' ने खोला राज

अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

   अलीगढ़। जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर में आपसी विवाद ने उस समय खूनी मोड़...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: चचेरी बहन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; 4 घंटे तक छत पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद उपजे भारी बवाल और...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा बाबा' की मौत के बाद कोसीकलां में बवाल; 300 से अधिक पर मुकदमा, अब तक 19 गिरफ्तार

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और सनातन धर्म की परंपराओं के संरक्षण हेतु 'श्री कृष्ण सेना' एवं 'राधा वाहिनी'...
उत्तर प्रदेश  शामली  मथुरा 
मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव