मुजफ्फरनगर: स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा; 'उखाड़कर दफ्तर में जमा करने' की दी चेतावनी

मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका प्रांगण स्थित एक्शन ऑफिस में स्मार्ट विद्युत मीटर उपभोक्ता मीटर में लाइट है लेकिन घरों में सप्लाई न होने की वजह से स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता लगातार परेशान है और अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं एक्शन कार्यालय में मौजूद पीड़ित उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें फेल होते सिस्टम की कहानी बयां कर रहे हैं। अधिकतर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई महीनो से बिल नहीं आ रहे थे और अचानक से लाइट कट गई जिसकी वजह से घर में अंधेरा है और बिजली बिल जमा करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। इस दौरान जब रॉयल बुलेटिन की टीम टाउनहॉल मैं पहुंची तो एक के बाद एक पीड़ित उपभोक्ता बोल पड़े और रॉयल बुलेटिन के कैमरे के सामने अपना दर्द बयां किया और कहा कि हम स्मार्ट मीटर लगवा कर बहुत पछता रहे हैं।
किसान यूनियन सर्व समाज से जुड़े नदीम राव का कहना है कि अब यह नौबत आ गई है कि स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर कार्यालय में जमा कर देंगे और मोमबत्ती से काम चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम पिछले 8 महीने से लगातार स्मार्ट मित्रों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और धरना प्रदर्शन भी किया है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने हमारे ऊपर मुकदमे भी दर्ज किए हैं लेकिन जिसका हमें डर था अब वही हो रहा है स्मार्ट मीटर के सभी उपभोक्ता परेशान है और मीटर में लाइट होने के बावजूद भी घरों में अंधेरा छाया हुआ है।
कमर्शियल एक्सन कुलदीप सिंह ने रॉयल बुलेटिन से बात करते हुए बताया कि उपभोक्ताओं के साथ समस्या आ रही है निश्चित तौर से उनका समाधान भी किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इसके लिए अभी उपभोक्ता तैयार नहीं है और धीरे-धीरे सभी को समझ आ जाएगा फिर कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना चाहिए और उसी के द्वारा अपना भुगतान करें और समय रहते अपना रिचार्ज करेंगे तो उनकी विद्युत सप्लाई बाधित नहीं होगी। कमर्शियल विद्युत विभाग एक्शन कुलदीप सिंह ने बताया कि यह इसलिए किया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर 10 करोड रुपए से ज्यादा का बकाया हो गया है जिसकी वजह से विद्युत बिल वसूलने के लिए उपभोक्ताओं की लाइट कट की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर हमारी टीम उपभोक्ताओं की समस्या सुनकर उनका निस्तारण भी कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां