मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

School Ad

मुजफ्फरनगर (मीरापुर): उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एक संयुक्त मिशन के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा एजेंसियों ने ग्राम सम्भलहेड़ा निवासी एक युवक को देश और समाज विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शानू मलिक के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत और भारत विरोधी एजेंडा चला रहा था।

इंस्टाग्राम पर उगल रहा था नफरत, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर की थी टिप्पणी एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि शानू मलिक लंबे समय से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देश की अखंडता के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट साझा कर रहा था। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी भारत विरोधी सामग्री अपलोड की थी। एटीएस और आईबी की घंटों चली पूछताछ में आरोपी के मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट्स से कई संदिग्ध जानकारियां मिली हैं।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर छापा तीसरे दिन भी जारी, बैंक लॉकर की भी की गई जांच, आज 'रेड' खत्म होने की संभावना   ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर छापा तीसरे दिन भी जारी, बैंक लॉकर की भी की गई जांच, आज 'रेड' खत्म होने की संभावना

केरल का कनेक्शन और यूएपीए की कार्रवाई आरोपी शानू मलिक मूल रूप से केरल में स्क्रैप (कबाड़) का कारोबार करता था, लेकिन उसकी डिजिटल गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 13 जैसी अत्यंत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका ये भी पढ़ें  गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

प्रशासन का सख्त रुख पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर देश विरोधी माहौल बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शानू मलिक किसी बड़े नेटवर्क या विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में तो नहीं था।

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन ये भी पढ़ें  लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

Views: 527

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अनामिका कुमारी ने हासिल की तीसरी रैंक, यूपीएससी की तैयारी लक्ष्य

बेगूसराय। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अनामिका कुमारी ने हासिल की तीसरी रैंक, यूपीएससी की तैयारी लक्ष्य

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक बुलेटिन में कहा गया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब चुनौतियों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती 

खतौली। समाजवादी चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती 

उत्तर प्रदेश

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव