प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान
हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत, 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में सोमवार दोपहर हुए एक भीषण हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सोमवार दोपहर को कोल्ड स्टोरेज का एक बड़ा जर्जर हिस्सा भरभराकर गिरने से हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रयागराज के फाफामऊ में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत उपलब्ध कराने और घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों को तेजी से पूरा करे, घायलों के इलाज में किसी प्रकार को कोताही न हो और सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
ये भी पढ़ें मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनावअमोनिया गैस रिसाव ने रोका रेस्क्यू
घटना दोपहर के वक्त हुई जब कोल्ड स्टोरेज में काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार गिरने से पहले तेज आवाज हुई और फिर मलबे का ढेर लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और फिर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँचीं। मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से बचाव और राहत कार्य में भारी परेशानी आ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर आवाजाही बंद कर रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें ईद पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने आए लोगों में चिकन बिरयानी मामले में गिरफ्तारी पर बेहद नाराजगीअस्पताल में कोहराम, जारी है इलाज
हादसे में घायल 12 मजदूरों को तुरंत मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल और अस्पताल, दोनों जगहों पर कोहराम मचा हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां