सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

School Ad

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर डीएम, एडीएमई, एसडीएम और जिला पंचायत सहित मंदिर व्यवस्थापको द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद नजर आ रहे है। लेटकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेट की व्यवस्था की गयी है।
 
दरअसल, जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके की शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में इन दिनों चैत्र नवरात्र के अवसर पर विशाल मेला लगा हुआ है। मां शाकम्भरी देवी के दर्शनों को लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंच रहे है और मां के जयकारों के साथ मां भवानी के दरबार तक पहुंच शीश नवाकर मन्नते मांग रहे है। श्रद्धालु जहां निजी वाहनों से मां के दर्शनों को पहुंच रहे है तो काफी संख्या में भक्त पदयात्रा कर और लेट लेटकर भी मां के भवन तक पहुंच रहे है। मां शाकंभरी देवी के दर्शनों से पहले बाबा भूरादेव मंदिर में मत्था टेक प्रसाद चढ़ा रहे है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और जिला पंचायत दिन रात एक किए हुए है।जिलाधिकारी मनीष बंसल बताया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को सूपर जोन, जोन्स, सैक्टर में विभाजित कर 08-08 घंटों की शिफ्ट में  मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की गयी है। प्रति सैक्टर सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी पुलिस प्रभारी के रूप में तैनात है। मेला क्षेत्र में मेला कोतवाली की स्थापना कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड की तैनाती की गयी है।
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सहायता केन्द्र, खोया-पाया केन्द्र, मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किए गये हैं। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए 04 वरिष्ठ अधिकारियों को मेला प्रभारी, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, 04 उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा 05 पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त 450 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी है जिसके तहत निरीक्षक, यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मी, आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी, होमगार्ड एवं पीआरडी सदस्य, पीएसी कम्पनी, महिला आरक्षी एवं महिला मुख्य आरक्षी, 100 से अधिक सीसीटीवी, 40 पीए सिस्टम, शिफ्टवार 250 सफाई कर्मी, 10 हैक्टेयर भूमि पर पृथक-पृथक 07 वृहद पार्किंग स्थल, टायलेट, पेयजल, हैल्थ कैम्प, 03 एम्बुलेंस, बैरिकेटिंग कर भीड नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन, अस्थायी पुलिस चैंकियों का गठन, महिला हेल्पडेस्क, दिशा-सूचक संकेतक, 20 स्वच्छ पेयजल टैंकर एवं 100 से अधिक शौचालय व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना, चिकित्सा व्यवस्था, प्रकाश एवं विद्युत की बेहतर व्यवस्था की गयी है।19 मार्च से प्रारम्भ इस मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है। 22 मार्च, 29 मार्च, 05 अपै्रल को रविवार के दिन, 25 मार्च को सप्तमी, 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी, 27 मार्च को राम नवमी, 28 मार्च को दशमी, 30 मार्च को त्रयोदशी, 01 अप्रैल को चतुर्दशी एवं 02 अपै्रल को पूर्णिमा तथा हनुमान जयंती के अवसर पर अधिक भीड़ की संभावना के दृष्टिगत मण्डलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी तथा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगणों द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समय-समय पर बैठकें कर दिशा-निर्देश दिए जा रहे है।
 
मेला परिसर में स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु की आकस्मिक तबियत खराब होने की स्थिति में उसे प्राथमिक उपचार दिया जा सके और गंभीर स्थिति होने पर मरीज को के जाने के लिए एम्बुलेंस भी चौबीसों घंटे तैनात है। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक अग्निकांड से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी और अचानक बाढ़ आने की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और फ्लड पीएसी तैनात है। 
 
जिला प्रशासन द्वारा की गयी बेहतर व्यवस्था से श्रद्धालु गदगद नजर आ रहे है और डीएम सहारनपुर  मनीष बंसल, एसएसपी  अभिनन्दन, एडीएमई  संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह के अलावा मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद अदा करते नजर आए। उधर, मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा मंदिर के अंदर की सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से कराई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।  
Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शामली। भारत  मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अपनी विभिन्न मांगों दिए...
शामली 
शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

      मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों पर जानलेवा स्टंट कर रील बनाने वाले रईसजादों के खिलाफ पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव