सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल पाइप बरामद किया

थाना गंगोह प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 19 मार्च को वादी सतीश पुत्र रामा निवासी ग्राम बिश्नोट थाना गंगोह की तहरीर पर आरोपियों सुभाष पुत्र रामा व दीपांशू पुत्र सुभाष निवासीगण ग्राम बिश्नोट थाना गंगोह के खिलाफ लोहे की रोड से वार कर वादी के भाई को जान से मार देने की सूचना के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। श्री कुमार ने बताया कि आज उनके व अतिरिक्त निरीक्षक उम्मेद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील शर्मा व उपनिरीक्षक आदित्य भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हत्या की घटना में फरार चल रहे दों वांछित आरोपियों सुभाष व दीपांशु को नकुड रोड पर ग्राम बाढी माजरा से आगे निर्माणाधीन हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुभाष की निशानदेही पर आलाकत्ल एक लोहे का पाईप बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां