सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्रायः चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन संबंधी आवेदन प्राप्त होते हैं। भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी यदि मौके पर उभयपक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण करें तो अधिकांश शिकायतों का समाधान हो सकता है।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आयोजित विभिन्न दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इन दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग की 09, राजस्व की 52, विकास की 01, विद्युत की 01, पूर्ति की 02, पंचायती राज की 02, डूडा की 01, मण्डी की 01, जिला विद्यालय निरीक्षक की 01, पशुपालन की 01 कुल 71 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
ये भी पढ़ें लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सभी पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, डीएफओ शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार, तहसीलदार सदर जसमेंदर समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां