मुजफ्फरनगर में 31वां टेम्पोरल बोन कोर्स सम्पन्न, देशभर के 39 डॉक्टरों ने लिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड पर सिविल लाइंस स्थित तनेजा हॉस्पिटल में 21 व 22 मार्च को आयोजित 31वां टेम्पोरल बोन कान की हड्डी डिसेक्शन कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दो दिवसीय इस उन्नत चिकित्सा कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए 39 चिकित्सकों ने भाग लेकर आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिणी तनेजा द्वारा प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कान की जटिल संरचना और उससे संबंधित सर्जरी की बारीकियों को आधुनिक उपकरणों के माध्यम से विस्तार से समझाया।
कोर्स का संचालन डॉ. विवेक तनेजा एवं डॉ. एम.के. तनेजा के निर्देशन में हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को स्टेप-बाय-स्टेप सर्जिकल तकनीक सिखाते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित ईएनटी विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में झारखंड, दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद, मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए डॉक्टरों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. जसवीर सिंह एवं रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए।
युवा चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत शोध कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. परांजल एवं डॉ. पारस को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. तनेजा द्वारा मिनिमम एक्सेस मास्टॉयडेक्टॉमी तकनीक पर दिया गया विशेष व्याख्यान प्रतिभागियों के लिए बेहद उपयोगी रहा।
इस अवसर पर वीआईएमएस के प्रोफेसर डॉ. वी.पी. सिंह को चिकित्सा, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एल.एन. नामदेव, डॉ. हिमांशु वर्श्नेय सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। वहीं आयोजन में सहयोग करने वाले राजेश शर्मा, अंकुर वाधवा, राहुल त्यागी, शुभम धीमान, हितेश त्यागी, मनोज पाल एवं विकास कश्यप को भी विशेष रूप से सराहा गया।
यह कार्यशाला न केवल चिकित्सकों के कौशल विकास में सहायक रही, बल्कि क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां