मुजफ्फरनगर:विवाहिता से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
रूडकली गांव में घटना के वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

भोपा (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रूडकली में एक विवाहिता के साथ हुई अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव और सनसनी फैल गई थी, जिस पर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस शर्मनाक घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी थी।
फरार होने की फिराक में था आरोपी
घटना के वायरल वीडियो के आधार पर क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी कहीं बाहर भागने की योजना बना रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए भोपा पुलिस ने बिजलीघर के पास घेराबंदी की। यहाँ से आरोपी अमजद पुत्र अब्दुल्ला, निवासी ग्राम रूडकली (तालाब अली) को उस समय दबोच लिया गया, जब वह बस का इंतजार कर रहा था।
न्यायालय में पेशी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं। पकड़े गए आरोपी अमजद को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां