मुजफ्फरनगरः सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, संगठनों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू महासंघ एवं शिव सेना के पदाधिकारियों ने आज अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान दर्जनों पदाधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सम्राट अशोक के जयकारे लगाते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। ज्ञापन में कहा गया कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत की स्थापना कर देश को एक नई दिशा दी थी। उनके महान कार्यों के कारण अशोक स्तंभ का भारत में विशेष महत्व है, लेकिन इसके बावजूद उनकी जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मदरसे में 11 वर्षीय छात्र से कुकर्म; 70 साल का मौलाना गिरफ्तार, वीडियो आया सामने
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान में केवल बिहार राज्य में ही इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, जबकि अन्य राज्यों में न तो अवकाश होता है और न ही सरकारी स्तर पर कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पदाधिकारियों ने मांग की कि पूरे देश में सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए तथा इस अवसर पर सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में सम्राट अशोक का जीवन परिचय शामिल करने की भी मांग उठाई गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बाइक विवाद में रियावली नगला बना अखाड़ा; दो दिन में तीन बार पथराव, 16 उपद्रवी गिरफ्तार
इस अवसर पर मनोज सैनी (अध्यक्ष, संयुक्त हिंदू मोर्चा), डॉ. योगेन्द्र शर्मा (प्रदेश महासचिव, शिव सेना), अखिलेश जाटव (अध्यक्ष, संयुक्त हिंदू महासंघ), राजेश कश्यप (मंडल अध्यक्ष, शिव सेना), लोकेश सैनी (जिला अध्यक्ष, शिव सेना), वीरेंद्र त्यागी (प्रदेश महामंत्री), हरीश पालीवाल (जिला अध्यक्ष), पुष्पेंद्र सैनी (मंडल उपाध्यक्ष, शिव सेना), आशीष शर्मा (युवा नगर अध्यक्ष, शिव सेना), गीता गुर्जर (मंडल अध्यक्ष), कल्पना ठाकुर (नगर अध्यक्ष), अनुकूल जोशी (युवा जिला सचिव), भोला बालियान, विजय तोमर, विवेक शर्मा, रोहित त्यागी, शिवम शर्मा, राहुल सैनी, मोनू चौधरी, आकाश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां