मुजफ्फरनगर: डीएवी कॉलेज बुढ़ाना की प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने अशोक कुमार
नई नई कार्यकारिणी के चुनाव में अनुदीप सर्वसम्मति से चुने गए प्रबंधक

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान डीएवी इण्टर कॉलेज प्रबंध समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिससे संस्थान के प्रबंधन और भविष्य के विकास कार्यों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
डीएवी इण्टर कॉलेज में रविवार को आयोजित प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए पदाधिकारियों का चयन किया। नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार अध्यक्ष व अनुदीप प्रबंधक के अलावा दिनेश कुमार उपाध्यक्ष, सुधीर कोषाध्यक्ष और ओमप्रकाश गोयल उपप्रबंधक पद पर नर्विाचित हुए।
शैक्षिक गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर
कार्यभार संभालने के बाद नई कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रदेश स्तर पर और बेहतर बनाना है। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वह कॉलेज के छात्रों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विकास को मिलेगी नई दिशा
प्रबंधक अनुदीप और अन्य पदाधिकारियों ने भी संस्थान के अनुशासन और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों और शिक्षाविदों ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह बदलाव डीएवी इण्टर कॉलेज को सफलता के नए शिखर पर ले जाएगा। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां