मुजफ्फरनगर: मोरना में भक्ति की बयार, रालोद नेता के आवास पर गूंजे माता के भजन
चौथे नवरात्र पर माँ कूष्माण्डा की पूजा, श्रद्धा के साथ उमड़ी महिला श्रद्धालु

मोरना। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर समूचा क्षेत्र शक्ति की भक्ति में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को चौथे नवरात्र के अवसर पर मोरना स्थित बिहारगढ़ मार्ग पर राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी अमित ठाकरान के आवास पर देवी पूजा एवं भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ कूष्माण्डा देवी की विधि-विधान से उपासना की।
कार्यक्रम में दोपहर बाद आयोजित भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने माता रानी के जयकारों और सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर हो गया। श्रुति ठाकरान ने बताया कि कीर्तन में महिला मंडल द्वारा ‘कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर’, ‘जिस भजन में राम का नाम ना हो उसे भजन को गाना ना चाहिए’ और ‘बनवारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया’ जैसे मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
धार्मिक अनुष्ठान के अंत में माँ की आरती उतारी गई और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रुति ठाकरान, सीमा तोमर, प्रभा, शुभलेश, सरोज, अंकुल, ललिता, पलक, खुशी, अंशिका, मिस्टी, पिहू आदि सहित दर्जनों महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक अमित ठाकरान ने बताया कि नवरात्र का पर्व आत्मशुद्धि और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष सामूहिक रूप से श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां