मुजफ्फरनगर: 17 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा; टाउन हॉल में होगा मुख्य आयोजन

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। श्रीभगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति समिति के संयोजक पंडित श्रीभगवान आश्रम महाराज ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को शहर के टाउन हॉल पार्किंग में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात एक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष शरणदीप कौशिक और आर्यन राज कौशिक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिनका संपूर्ण जीवन त्याग, पराक्रम और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर: सिखेड़ा में गवाही से इनकार करने पर घर में घुसकर खूनी संघर्ष; जमानत पर आए आरोपी और उसके पिता ने परिवार को पीटा, केस दर्ज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सिखेड़ा में गवाही से इनकार करने पर घर में घुसकर खूनी संघर्ष; जमानत पर आए आरोपी और उसके पिता ने परिवार को पीटा, केस दर्ज

समिति के पदाधिकारियों ने केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लोगों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का सहयोग इस आयोजन को न केवल भव्य बनाएगा बल्कि सामाजिक समरसता का उदाहरण भी पेश करेगा। शोभायात्रा के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वारों और पुष्प वर्षा की भी योजना बनाई गई है।
इस अवसर पर समाज के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के संयोजक पंडित श्रीभगवान आश्रम महाराज, अमित वत्स, केके शर्मा, संजय मिश्रा, संजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, रोहित शर्मा, राजकुमार गौतम, कपिल शर्मा, रजनीश वशिष्ठ, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, रविकांत शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, सुशील कुमार शर्मा, रमन शर्मा, रवि शर्मा, प्रीति कुमार, जगपाल, पंकज कुमार, हैप्पी शर्मा, सचिन शर्मा और मांगेराम त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर: त्योहार पर गैस का संकट, ईद के दिन सिलेंडर के लिए हाहाकार; उपभोक्ताओं ने विशाल भारत गैस एजेंसी पर किया हंगामा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: त्योहार पर गैस का संकट, ईद के दिन सिलेंडर के लिए हाहाकार; उपभोक्ताओं ने विशाल भारत गैस एजेंसी पर किया हंगामा

समिति की ओर से अंत में आमजन से आह्वान किया गया कि 17 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल पहुँचकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं और भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करें।

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक भी जब्त ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक भी जब्त

Views: 151

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

      मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों पर जानलेवा स्टंट कर रील बनाने वाले रईसजादों के खिलाफ पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील परिसर में सोमवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कृष्णकांत विश्वकर्मा ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर (मीरापुर): उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एक संयुक्त मिशन के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव