मुजफ्फरनगर: खतौली में भजनों की रसधार में डूबे राम भक्त, श्रीराम मंदिर में 49वें जन्मोत्सव शुरु
कलाकार अपर्णा और अनंत मिश्रा ने दी सुरीली प्रस्तुति, 24 को सुंदरकांड और 26 मार्च को धूमधाम मनेगा प्रभु का जन्मोत्सव

खतौली। श्री राम मंदिर होली चौक में 49वें श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित दिव्य भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। 19 मार्च से निरंतर चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में सोमवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम मंदिर के प्रधान अनिल मेहता द्वारा पावन ज्योति प्रचंड करके किया गया। मंच संचालक दीपक रहेजा ने पारंपरिक गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम को गति दी। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च से अंकित अरोरा और संजय अरोरा परिवार की ओर से श्री रामायण जी का पाठ और पावन चौकी का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हो रहा है।
कलाकारों के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण बरेली से आए प्रसिद्ध यूट्यूबर कलाकार और भजन गायक अपर्णा मिश्रा एवं अनंत मिश्रा रहे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और मनमोहक भजनों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। 'राम नाम' की गूँज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
सुंदरकांड और विशाल भंडारा
मंदिर कमेटी के सचिव नारंग परिवार की ओर से बताया गया कि 24 मार्च (मंगलवार) को रात्रि 8 बजे से भव्य श्री सुंदरकांड पाठ और 26 मार्च (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे प्रभु श्री राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मदरसे में 11 वर्षीय छात्र से कुकर्म; 70 साल का मौलाना गिरफ्तार, वीडियो आया सामनेसमिति और भक्तों का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम की सफलता में श्री राम मंदिर महिला संकीर्तन मंडल और युवा कमेटी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हरबंस लाल अरोरा, अरुण मेहता, सुखदेव छाबड़ा, राजकुमार नारंग, अंकित अरोरा, अशोक रहेजा, मदन छाबड़ा, विजय मेहता, मुकेश रहेजा, दर्शन लाल अरोरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां