मुजफ्फरनगर:त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने किया 31.81 करोड़ का गन्ना भुगतान, किसानों के बैंक खातों में भेजी गई धनराशि, अब तक 690 करोड़ से अधिक की राशि जारी
किसान संक्रमित को-0238 को छोड़ नई प्रजातियों की करें बुवाई:मिल उपाध्यक्ष

खतौली। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खतौली शुगर यूनिट ने चालू पेराई सत्र के दौरान खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान जारी कर दिया है। मिल प्रशासन ने 7 मार्च से 13 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए 31.81 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष (शुगर) डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल प्रबंधन समयबद्ध भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है। ताज़ा भुगतान के साथ ही मिल द्वारा अब तक कुल 690.77 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को भेजा जा चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पर्ची प्राप्त होने पर ही गन्ने की कटाई करें और मिल को केवल साफ व ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मदरसे में 11 वर्षीय छात्र से कुकर्म; 70 साल का मौलाना गिरफ्तार, वीडियो आया सामनेकिसान सावधान: को-0238 प्रजाति हुई संक्रमित
वैज्ञानिक सलाह देते हुए डॉ. अशोक कुमार ने आगाह किया कि गन्ने की लोकप्रिय प्रजाति को-0238 अब पूरी तरह संक्रमित हो चुकी है। उन्होंने किसानों से बसंतकालीन बुवाई में नई और उन्नत प्रजातियों जैसे को-15023, को-16202 और को-0118 को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पेड़ी गन्ने की बेहतर उपज के लिए ठूंठ पर एमिडाक्लोपरिड और हैक्सासटॉप फंजीसाइड का स्प्रे अवश्य करें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंकाकीट नियंत्रण पर विशेष जोर
इस समय गन्ने की फसल में टॉप बोरर की तितली का प्रकोप देखा जा रहा है। डॉ. अशोक ने बताया कि तितली को समाप्त करने के लिए 250 एमएल एमिडाक्लोपरिड को 250 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ स्प्रे करें। इससे फसल को समय रहते कीटों के हमले से बचाया जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने किसानों से अपने बेसिक सट्टे से अधिक खड़े गन्ने का सर्वे कराकर अतिरिक्त पर्चियां प्राप्त करने का भी सुझाव दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मोरना में नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा बना 'ज़हर', कचौरी खाने से कई लोग बीमार
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां