मुजफ्फरनगर: हिंदू नववर्ष पर भगवा रंग में रंगा शहर: आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचलन

उत्साह और उमंग के बीच स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा से हुआ भव्य अभिनंदन

School Ad

मुजफ्फरनगर। चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उत्साह और उमंग के साथ 'पथ संचलन' का आयोजन किया गया। श्री राम शाखा के तत्वावधान में निकले इस संचलन का शहरवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टीला से शुरू हुए इस पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक शामिल हुए। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में क्षेत्रीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने संचलन मार्ग पर खड़े होकर स्वयंसेवकों पर भारी पुष्प वर्षा की। 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुजफ्फरनगर के विभिन्न कोनों में निकले इस पथ संचलन ने न केवल नववर्ष का स्वागत किया, बल्कि समाज को एकता और राष्ट्रभक्ति के सूत्र में पिरोने का संदेश भी स्पष्ट रूप से प्रसारित किया।

मुजफ्फरनगर: 2 अप्रैल को मनेगा श्री बालाजी जन्मोत्सव, भव्य स्वर्ण रथ यात्रा की तैयारी  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: 2 अप्रैल को मनेगा श्री बालाजी जन्मोत्सव, भव्य स्वर्ण रथ यात्रा की तैयारी 

11 स्थानों पर पंच-परिवर्तन का दिया संदेश
हनुमान नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला न्याबास, गौशाला, न्याजुपुरा, पंचमुखी, प्रेमपुरी, अबूपूरा, रामपुरी, उत्तरी रामपुरी सहित ग्राम शाहबुद्दीनपुर और रुकनपुर में भी एकत्रीकरण के कार्यक्रम संपन्न हुए। कुल 11 स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। पथ संचलन से पूर्व आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता श्रीमान ब्रिजेश जी ने हिंदू नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों और समाज को 'पंच-परिवर्तन' का मंत्र देते हुए पारिवारिक मूल्यों को सहेजने, अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करने, प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने जैसे बिंदुओं पर बल दिया।

मुजफ्फरनगर: कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

अनुशासन और एकता की दिखी झलक
संचलन के दौरान स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर अनुशासित रूप से चलते नजर आए, जो संघ की संगठित शक्ति का प्रतीक था। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी, संघ के पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

 

Views: 87

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

मुज़फ्फरनगर की चरथावल विधानसभा 2027: किसका होगा राज ?, कौन बनेगा नया सरताज ?, दीजिए अपनी राय फेसबुक पेज पर. .!

चरथावल की जनता ने हमेशा चेहरे से ज्यादा समीकरणों को महत्व दिया है। 2027 के लिए अभी से कई बड़े...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर की चरथावल विधानसभा 2027: किसका होगा राज ?, कौन बनेगा नया सरताज ?, दीजिए अपनी राय फेसबुक पेज पर. .!

इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

बेरूत। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दक्षिणी लेबनान काे लेकर इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एवं कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण तथा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

नोएडा। थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल नाले के पास एलिवेटेड रोड से उतरते ही एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  कानपुर 
रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार को नई उड़ान देने के लिए बीटेक विभाग में अत्याधुनिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

कानपुर। मिशन शक्ति के तहत हमारा फोकस बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर है। 'नई राह' योजना के माध्यम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव