शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

On
School Ad

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन ही घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही मार्केट में बने निगेटिव सेंटीमेंट्स की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी इस कोशिश से भी बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 2.22 प्रतिशत और निफ्टी 2.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी के शेयर 0.87 प्रतिशत, टीसीएस के शेयर 0.18 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 4.18 प्रतिशत से लेकर 2.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

घर से भागकर प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  घर से भागकर प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,781 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 240 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,541 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से तीन शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से तीन शेयर हरे निशान में और 47 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका ये भी पढ़ें  गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

बीएसई का सेंसेक्स आज 800.38 अंक की कमजोरी के साथ 73,732.58 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही यह सूचकांक 1,555.62 अंक की गिरावट के साथ 72,977.34 अंक के स्तर तक आ गया। इस जोरदार गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। हालांकि ये खरीदारी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। पहले बीस मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक दोबारा लुढ़कने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1,653.28 अंक टूट कर 72,879.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट ये भी पढ़ें  मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 290.15 अंक लुढ़क कर 22,824.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निगेटिव सेंटीमेंट्स के कारण यह सूचकांक 22,634.55 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, जिससे निफ्टी की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ और पहले बीस मिनट में ही ये सूचकांक 22,741.35 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण इस सूचकांक की कमजोरी दोबार बढ़ने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 519.05 अंक की गिरावट के साथ 22,595.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 325.70 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,532.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 112.35 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,114.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

      मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों पर जानलेवा स्टंट कर रील बनाने वाले रईसजादों के खिलाफ पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील परिसर में सोमवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कृष्णकांत विश्वकर्मा ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर (मीरापुर): उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एक संयुक्त मिशन के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की सुबह बुढ़ाना तहसील परिसर उस समय छावनी में तब्दील हो गया और वहां हड़कंप मच...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव