बुलंदशहर : जेवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से नैनू मावी घायल

बुलंदशहर। जेवर के पास शुक्रवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर सीओ भास्कर मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सिकंदराबाद पुलिस जेवर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार भागने की कोशिश करना लगा। पुलिस ने जब इसका पीछा किया तो बदमाश ने फिसलकर गिर पड़ा।
सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फियरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश जोली गांव का रहने वाला है। इसकी पहचान निवेश उर्फ नैनू मावी पुत्र अमरजीत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि होली के दिन अनिल मावी हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर ये शामिल था। गौतमबुद्धनगर में भी ये वांछित चल रहा है। सीओ ने आगे बताया कि बदमाश के पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है। थाना सिकंदराबाद से ही बाइक चोरी की गई है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
उन्होंने प्राथमिक उपचार के लिए इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 18 मार्च को मथुरा में भी पुलिस ने एक कुख्यात का एनकाउंटर किया था। होली के दिन की गई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। इस घटना में संजू उर्फ 'डेंजर', गौरव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। इससे पहले 27 फरवरी को आगरा में भी यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट एवं आगरा पुलिस की संयुक्त टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू के रुप में हुई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां