योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी का मामला: हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने दी 48 घंटे की चेतावनी, बोले- 'सनातनी चुप नहीं रहेंगे'

On
School Ad

मेरठ। हैदराबाद के एक युवक द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सड़क पर नमाज रोकने के सरकारी आदेशों के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सैयद अयूब नामक व्यक्ति के वीडियो पर मेरठ के प्रखर हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने तीखा पलटवार किया है। सिरोही ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला? दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद के सैयद अयूब का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि "किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया जो हमें सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक सके।" इस बयान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के आदेश की खुली चुनौती माना जा रहा है।

मेरठ: जिला अस्पताल में 'गैस संकट', लकड़ियों के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का खाना, दावों की खुली पोल ये भी पढ़ें  मेरठ: जिला अस्पताल में 'गैस संकट', लकड़ियों के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का खाना, दावों की खुली पोल

सचिन सिरोही का पलटवार और 48 घंटे का अल्टीमेटम इस भड़काऊ वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन सिरोही ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, "योगी जी, यह केवल आपको दी गई चुनौती नहीं है, बल्कि देश के 110 करोड़ सनातनी हिंदुओं का अपमान है। यह व्यक्ति पूरे देश में दंगा भड़काने और एक विशेष समुदाय को उकसाने की साजिश कर रहा है।"

सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

सिरोही ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई, तो तमाम हिंदू संगठनों को साथ लेकर देशव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

मेरठ: बच्चों के विवाद में अपनों के बीच खूनी संघर्ष; रसूलपुर औरंगाबाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 6 पर मुकदमा ये भी पढ़ें  मेरठ: बच्चों के विवाद में अपनों के बीच खूनी संघर्ष; रसूलपुर औरंगाबाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 6 पर मुकदमा

प्रशासन के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन सचिन सिरोही ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर नमाज न पढ़ने के आदेश का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सिरोही ने मांग की कि ऐसे अराजक तत्वों के न केवल मुकदमे दर्ज हों, बल्कि उनके पासपोर्ट तक रद्द किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर नमाज पढ़ी जाती है, तो हिंदू संगठन पुलिस के सहयोग के लिए हर जगह तत्पर मिलेंगे।

वर्तमान में इस वायरल वीडियो और सिरोही के अल्टीमेटम के बाद खुफिया तंत्र और पुलिस विभाग अलर्ट पर है। मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान, 5 साल बाद ईद पर हुई थी कड़वाहट खत्म

  मुंबई। कहते हैं कि मायानगरी मुंबई में सक्सेस से लेकर फ्लॉप फिल्मों का स्वाद चखने से लेकर दोस्ती और   दोनों...
Breaking News  मनोरंजन 
कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान, 5 साल बाद ईद पर हुई थी कड़वाहट खत्म

संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

उत्तर प्रदेश के Sambhal में ईद-उल-फितर के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद जियाउर रहमान...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को मुरादाबाद की ईदगाह में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में अदा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

अररिया। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जिले के किसानों के अरमानों पर पानी फेर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

उत्तर प्रदेश के Sambhal में ईद-उल-फितर के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद जियाउर रहमान...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को मुरादाबाद की ईदगाह में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में अदा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

ईद पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने आए लोगों में चिकन बिरयानी मामले में गिरफ्तारी पर बेहद नाराजगी

वाराणसी। वाराणसी में मदनपुरा का इलाका इस समय 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी के बाद से सुर्खियों में है। मदनपुरा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
ईद पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने आए लोगों में चिकन बिरयानी मामले में गिरफ्तारी पर बेहद नाराजगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव