नोएडा में ईद की नमाज अता कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

School Ad

नोएडा। रमजान मुबारक के 30 रोजे पूरे होने के बाद जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में शनिवार को ईद (ईद-उल-फितर) मनाई गई। शनिवार सुबह से ही मुस्लिम इलाके ईद की खुशियों में डूब गए। शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों, दरगाहों और आदि में ईद की नमाज अता की गई। सुबह साढ़े छह बजे से ईद की नमाज की शुरुआत हुई। 
 
नोएडा में नमाज सेक्टर-8 की जामा मस्जिद समेत निठारी, भंगेल, ककराला, सलारपुर, सेक्टर-50, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-45 के अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी, जेवर, दनकौर सहित अन्य जगहों पर लोगों ने नमाज अता कर मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ की। इस दौरान सभी ईदगाह व मस्जिदों के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रही।

नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज से पहले लोगों ने हक में आया फितरा गरीबों में तकसीम किया। कुर्ता, पायजामे, शेरवानी, पठानी सूट, खान सूट में लोग मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे। खासकर छोटे बच्चों में ईद की खुशियां शहर की रौकन बनकर नजर आईं। ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती रही। पुलिस टीमों ने ड्रोन के जरिये भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।
इस दौरान नमाज अता करने आये शहाबुद्दीन ने बताया कि ईद का त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-8 की जामा मस्जिद की खास बात यह है कि यहां पर हिंदू भाई नमाजियों से पहले पहुंचकर उन्हें बधाई देते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से भी काफी सहयोग मिलता है। सभी लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

ईदगाह व मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल तैनात

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में ईद-उल-फितर के दृष्टिगत सभी धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस बल को तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों के आस-पास पीआरवी वाहनों को भी तैनात किया गया है। पीएसी बल व सादे कपड़ो में सिविल पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सभी महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाले स्थानों के आस-पास राजपत्रित अधिकारी संबंधित थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी द्वारा शांति व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है।
Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान, 5 साल बाद ईद पर हुई थी कड़वाहट खत्म

  मुंबई। कहते हैं कि मायानगरी मुंबई में सक्सेस से लेकर फ्लॉप फिल्मों का स्वाद चखने से लेकर दोस्ती और   दोनों...
Breaking News  मनोरंजन 
कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान, 5 साल बाद ईद पर हुई थी कड़वाहट खत्म

संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

उत्तर प्रदेश के Sambhal में ईद-उल-फितर के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद जियाउर रहमान...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को मुरादाबाद की ईदगाह में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में अदा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

अररिया। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जिले के किसानों के अरमानों पर पानी फेर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

उत्तर प्रदेश के Sambhal में ईद-उल-फितर के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद जियाउर रहमान...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क

मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को मुरादाबाद की ईदगाह में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में अदा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईदगाह में दो पालियों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, बारिश और कीचड़ के बीच भी कायम रहा उत्साह

ईद पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने आए लोगों में चिकन बिरयानी मामले में गिरफ्तारी पर बेहद नाराजगी

वाराणसी। वाराणसी में मदनपुरा का इलाका इस समय 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी के बाद से सुर्खियों में है। मदनपुरा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
ईद पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने आए लोगों में चिकन बिरयानी मामले में गिरफ्तारी पर बेहद नाराजगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव