'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता

On
School Ad

 मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और कॉमेडी का जॉनर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म के टीजर ने जहां दर्शकों को हंसी और डर का मजेदार कॉम्बिनेशन दिखाया, वहीं अब इसके गानों ने भी लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फिल्म के नए रोमांटिक गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। टीजर में दोनों एक झरने के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वे एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

ईद की नमाज से गणगौर की शाही सवारी तक जयपुर पुलिस अलर्ट ये भी पढ़ें  ईद की नमाज से गणगौर की शाही सवारी तक जयपुर पुलिस अलर्ट

डेनमार्क के क्लब से बॉलीवुड तक, बॉम्बे रॉकर्स के 'आरी आरी' के रीमेक के पीछे की कहानी  ये भी पढ़ें  डेनमार्क के क्लब से बॉलीवुड तक, बॉम्बे रॉकर्स के 'आरी आरी' के रीमेक के पीछे की कहानी

चारों ओर पहाड़ों की सुंदर वादियां इस सीन को और भी खास बना रही हैं। वामिका गब्बी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि अक्षय कुमार अपने सिग्नेचर रोमांटिक स्टाइल में दिख रहे हैं। दोनों की बॉंडिंग और एक्सप्रेशन्स गाने को खास बना रहे हैं। गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके पहले रिकॉर्ड किए गए गाने अब धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में 'तू ही दसदा' को उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है।

तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज ये भी पढ़ें  तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

 

अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो 'भूत बंगला' का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुका है। कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 'वधुसुर' नाम का भूत होने की बात कही जाती है। यही वजह है कि वहां कोई भी शादी करने से डरता है। इस दिलचस्प कहानी के बीच परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को और मजेदार बनाती है। वहीं, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर की मौजूदगी फिल्म में और रंग भरती है। 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

      मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों पर जानलेवा स्टंट कर रील बनाने वाले रईसजादों के खिलाफ पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील परिसर में सोमवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कृष्णकांत विश्वकर्मा ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर (मीरापुर): उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एक संयुक्त मिशन के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की सुबह बुढ़ाना तहसील परिसर उस समय छावनी में तब्दील हो गया और वहां हड़कंप मच...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव