बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म

सोल। दक्षिण कोरियाई के-पॉप और दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक बैंड बीटीएस ने चार साल बाद धमाकेदार वापसी की है। मिलिट्री सेवा की वजह से बीटीएस ने चार साल का ब्रेक लिया था, जिसके बाद 21 मार्च 2026 को 7 लड़कों के इस मैजिकल म्यूजिक ब्रैंड ने नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के साथ "बीटीएस द कमबैक लाइव - अरिरंग" कार्यक्रम में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वापसी की। 'बीटीएस आर्मी' ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अपनी खुशी जाहिर की। चार सालों के बाद बीटीएस की लाइव परफॉर्मेंस ने खूब धूम मचाई है। बीटीएस के कमबैक को नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सोल के ग्वांगवामुन स्क्वायर में किया गया था।
सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, अनुमानित 260,000 लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए मध्य सियोल में उमड़ पड़े। "बीटीएस द कमबैक लाइव - अरिरंग" कार्यक्रम में शामिल होने वाली एक महिला ने कहा, "मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि यह मेरा पहली बार है और मैं लगभग तीन साल से कोरिया में हूं, लेकिन वे मिलिट्री में थे। इसलिए मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। बेशक मुझे यह पसंद है क्योंकि वे लगभग चार साल से दूर हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह एल्बम बहुत स्पेशल है।
मैंने असल में अभी तक पूरा नहीं सुना है क्योंकि मैं इसे पहले लाइव सुनना चाहती थी, इसलिए मैंने अब तक सिर्फ एक गाना सुना है। बाकी सब कुछ मैं इसे लाइव सुनने का इंतजार कर रही हूं।" बीटीएस की वापसी को लेकर एक और महिला ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं, जैसे मैं इस पल का बहुत समय से इंतजार कर रही थी। तो आखिरकार वह दिन आ ही गया, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।" वहीं नेपाल की रहने वाली एक दूसरी महिला ने कहा, "मैं सोल से आई हूं, लेकिन नेपाल की रहने वाली हूं। आज मैं यहां बीटीएस कॉन्सर्ट में आई हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। इतने बड़े कॉन्सर्ट का आयोजन हो रहा है, मैं पहली बार बीटीएस के इतने बड़े कॉन्सर्ट में आई हूं। मैं सभी का नाम नहीं जानती, लेकिन मैंने जंगकुक का नाम बहुत बार सुना है। मैं सभी कोरियन हस्तियों की बड़ी फैन हूं।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां