अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

मुंबई। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के दूसरे हिस्से में रणवीर सिंह का किरदार छाया हुआ है, वहीं अतीक अहमद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। हालांकि, फिल्म को तारीफों के साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ लोगों के मुताबिक फिल्म में सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को सही दिखाया गया है।
इसी बीच अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ की है लेकिन साथ ही फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों पर भी निशाना साधा है। फिल्म का दूसरा पार्ट देखकर अभिनेता खुशी से गदगद हो रहे हैं, और उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के लिए आदित्य धर से फोन पर बात भी की। अभिनेता का कहना है कि फिल्म का हर पहलू, चाहे वो कास्टिंग का हो या भी संवाद, हर चीज को बेहतर तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, "धुरंधर 2 जबरदस्त है! आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है जो सब कुछ कह देती है, फिर भी कुछ समझा नहीं पाती। धुरंधर देखने का अनुभव कुछ ऐसा ही था। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है।
यह एक अनुभव है।" इसी बीच फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों पर भी अभिनेता ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'बारामूला' जैसी फिल्मों को भी प्रोपेगेंडा बताया था, लेकिन ये फिल्में देश से जुड़ी थीं। अगर लोगों को लगता है कि यह फिल्म प्रोपेगेंडा है तो खुद पैसे खर्च करके ऐसी फिल्म बना लें। उन्होंने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान को तर्क के साथ ध्वस्त किया गया है और यह काबिल-ए-तारीफ है। अभिनेता ने फिल्म के हर किरदार की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह के इमोशनल सीन्स की तारीफ की क्योंकि उन्होंने दर्शकों को भी वो दर्द महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया, जो उनके किरदार ने झेला था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां