डेनमार्क के क्लब से बॉलीवुड तक, बॉम्बे रॉकर्स के 'आरी आरी' के रीमेक के पीछे की कहानी

On
School Ad

मुंबई। पुराने समय के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। यूजर्स आज भी इन्हें उतने ही प्यार से सुनते हैं। साथ ही, इन गानों के रीमिक्स वर्जन भी बनाए जाते हैं, जो तेजी से ट्रेंड सेट करने लगते हैं। ऐसा ही हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का एक गाना 'आरी आरी' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ होंगे कि यह एक पुराना गाना है।

हम आपको सॉन्ग 'आरी आरी' के पीछे के इतिहास और 'धुरंधर' में इसको फिर से रिकॉर्ड करने के पीछे की दिलचस्प कहानी बताएंगे। दरअसल, यह गाना सबसे पहले डेनमार्क में बने इंडो-डेनिश पॉप बैंड 'बॉम्बे रॉकर्स' ने गाया था। यह बैंड साल 2003 में शुरू हुआ था और पंजाबी लोक संगीत को वेस्टर्न पॉप और हिप-हॉप के साथ मिलाकर अनोखे गाने बनाता था। बैंड के मुख्य सदस्य नवतेज सिंह रहेल, जिन्हें नाफ के नाम से जाना जाता है। उनकी मुलाकात कॉलेज के समय में प्रोड्यूसर थॉमस सार्डॉर्फ और जीनस से हुई थी। इन्होंने साथ में जैमिंग करना शुरू किया और जल्द ही बॉम्बे रॉकर्स नाम से बैंड शुरू किया। नवतेज सिंह पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन संगीत के प्रति उनका शौक इतना गहरा था कि उन्होंने इसे अपना करियर बना लिया। बैंड ने पंजाबी सॉन्ग 'मुंडिया तो बचके रही' से इंस्पायर होकर अपनी पहली एल्बम 'रॉक द पार्टी' निकाली थी। फिर 'आरी आरी' निकाला था।

सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी ये भी पढ़ें  सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी

'बॉम्बे रॉकर्स' ने अपने इन दोनों गानों को लेकर 2000 के दशक में वैश्विक लोकप्रियता हासिल की थी। उनके गानों ने डेनमार्क के क्लब से लेकर भारत की हर गली को दीवाना कर दिया था। साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में यह गाना रिमिक्स करके फिल्माया गया था। इस गाने को सुधीर यदुवंशी, खान साब, जैस्मीन सैंडलास और बॉम्बे रॉकर्स (नवतेज सिंह रेहल) ने अपनी आवाज दी है, जबकि शाश्वत सचदेव ने इसे नए वर्जन में तैयार किया है। यह गाना 2000 के दशक के मशहूर बॉम्बे रॉकर्स के ओरिजिनल ट्रैक का रीमेक है। गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने लिखे हैं और रैप रेबेल ने किया है। हाल ही में सिंगर सुधीर यदुवंशी ने बताया कि गाने का पहला कट 15 मिनट में रिकॉर्ड हो गया था। दरअसल, सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का क्लिप पोस्ट किया। इसमें वे बताते हैं, "5 बजे मुझे टीम से कॉल आया कि तुरंत आदित्य धर सर के घर जाना है, क्योंकि गाना वहीं शूट होने वाला था।

राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार ये भी पढ़ें  राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार

आदित्य धर सर के घर पर काम चल रहा था और हमने पहले ही गाने का रिफरेंस रिकॉर्ड कर लिया था। गाने की पहली लिरिक्स रशाद कामिल सर ने लिखी थी। सर ने मुझे गाने के बारे में बताया। इसके बाद सिर्फ 15 मिनट में गाना शूट हो गया। पहला कट भी बस 15 मिनट में पूरी तरह शूट हो गया। बॉम्बे रॉकर्स ने इंडी पॉप का एक नया दौर शुरू किया, जहां पंजाबी लिरिक्स और वेस्टर्न बीट्स का फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आता था, लेकिन जैसे-जैसे बॉलीवुड म्यूजिक और बड़े लेबल्स का दबदबा बढ़ा, इंडिपेंडेंट बैंड्स जैसे बॉम्बे रॉकर्स धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चले गए। हालांकि, निर्देशक आदित्य धर अपनी फिल्म के साथ बॉम्बे रॉकर्स को फिर से लेकर आए और उनकी पूरी टीम ने मिलकर आरी आरी जैसे मशहूर गाने को फिर से नए अंदाज में जीवंत कर दिया। 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ ये गाना भी धूम मचा रहा है और ट्रेंड सेट कर रहा है।

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका ये भी पढ़ें  गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा, ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त

गाजियाबाद/मेरठ। इन्वेस्टिगेशन विंग, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मेरठ यूनिट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित 'बिंदल्स ग्रुप' के पेपर और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा,  ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त

योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर-देवरिया  
योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

अगर आप किसान हैं और गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं तो आज की...
कृषि 
गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

उत्तर प्रदेश

योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

देवरिया। योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कायाकल्प करते हुए 86 लाख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर-देवरिया  
योगी शासनकाल में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ: शाही 

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

  मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखर की मौत के बाद मथुरा में तनाव की   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव