यूपी: गो-सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, सीएम योगी ने दिए 'आत्मनिर्भर गो-आश्रय' के निर्देश

हर गौशाला का होगा अपना 'भूसा बैंक', सीसीटीवी और सीएसआर फंड से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था

School Ad

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गो-वंश संरक्षण और गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को गोसेवा आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाने में योगदान देने वाली विभूतियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गो-सेवा केवल आस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक खेती का आधार है।

मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि गोसेवा आयोग के पदाधिकारी 2-2 के समूह में पूरे प्रदेश का भ्रमण करें। उन्होंने विभागीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी फील्ड में उतरकर जमीनी हकीकत परखने को कहा है। आयोग के पदाधिकारियों को मंडलवार निरीक्षण कर 'भूसा बैंक' की स्थापना और गोचर भूमि के विस्तार की रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपनी होगी।

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

अब सीसीटीवी की जद में होंगी गौशालाएं
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी 7,527 गो-आश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सीएसआर फंड के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। वर्तमान में 74 जनपदों के 5,446 स्थलों पर 7,592 कैमरे लगाए जा चुके हैं और 52 जिलों में कमांड एंड कंट्रोल रूम सक्रिय हैं।

तेज बारिश के बीच सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, ईद और नवरात्रि की तैयारियों का किया औचक निरीक्षण ये भी पढ़ें  तेज बारिश के बीच सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, ईद और नवरात्रि की तैयारियों का किया औचक निरीक्षण

यूपी में गो-वंश संरक्षण के प्रमुख आंकड़े:
कुल गो-आश्रय स्थल: 7,527
संरक्षित गो-वंश: 12.39 लाख से अधिक
सहभागिता योजना: 1.83 लाख गोवंश 1.14 लाख लाभार्थियों को सुपुर्द।
गोचर भूमि: 61,118 हेक्टेयर उपलब्ध, जिसमें से 7,364 हेक्टेयर में हरा चारा विकसित।

सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा  ये भी पढ़ें  सहारनपुर : युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

आत्मनिर्भरता का मॉडल: गोबर गैस और गो-उत्पाद
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 97 गोबर गैस संयंत्र संचालित हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा और आय का जरिया बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे गो-पेंट, वर्मी कम्पोस्ट और गो-दीप जैसे उत्पादों की सराहना करते हुए मुजफ्फरनगर के गो-अभयारण्य को एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

टीकाकरण और स्वास्थ्य पर जोर
पशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने खुरपका-मुंहपका, गलाघोटू और लंपी स्किन डिजीज के विरुद्ध व्यापक टीकाकरण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भरण-पोषण का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक केंद्र पर गोवंश की दैनिक संख्या का अनिवार्य रजिस्टर रखा जाए।

 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

   शामली। रविवार को शामली केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का...
शामली 
शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत-बांग्लादेश रिश्तों को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

ढाका। भारत के बांग्लादेश में उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं...
Breaking News  राष्ट्रीय 
उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत-बांग्लादेश रिश्तों को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

नोएडा। जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Fronx Vs Brezza कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट पहली कार खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

अगर आप अपनी पहली SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके मन में जरूर यह सवाल आया होगा...
ऑटोमोबाइल 
Fronx Vs Brezza कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट पहली कार खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

गाजियाबाद में बड़ा जासूसी नेटवर्क का खुलासा, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 और आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और संवेदनशील...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बड़ा जासूसी नेटवर्क का खुलासा, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 और आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर एक विदेशी यात्री के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछ

अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री   2021...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC में यूपी की 3 बेटियों ने पाई सफलता, योगी सरकार की मुहिम रंग लाई

यूपी में सुरक्षा और स्वावलंबन से बदली 'आधी आबादी' की तस्वीर,18 लाख महिलाएं बनी 'लखपति दीदियां' 

आगरा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर आगरा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
यूपी में सुरक्षा और स्वावलंबन से बदली 'आधी आबादी' की तस्वीर,18 लाख महिलाएं बनी  'लखपति दीदियां' 

सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ के शातिर तस्कर को 143.20 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त   वरिष्ठ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ के शातिर तस्कर को 143.20 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव