एआई समिट में यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन; भाजपा बोली- राहुल गांधी के इशारे पर हो रहे देशविरोधी कृत्य

On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एआई समिट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना की है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद राहुल गांधी के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ता समिट में गए और भारत का अपमान करने वाला कृत्य किया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उसके लिए एआई मतलब एंटी-इंडिया है। यह आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) नहीं, बल्कि एएनसी (एंटी नेशनल कांग्रेस) है।" उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' की प्रशंसा हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तक, बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर्स तक सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने एआई समिट की सराहना की। लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी शर्टलेस नहीं, बल्कि कैरेक्टरलेस, ब्रेनलेस और इमोशनलेस होकर भारत का विरोध कर रही है।

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप ये भी पढ़ें  नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप

पूनावाला ने कहा कि यह भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी का विरोध नहीं है, बल्कि यह भारत की उपलब्धि का विरोध है। कांग्रेस ने यह पहली बार नहीं किया है। वैक्सीन, यूपीआई और ऑपरेशन सिंदूर के समय भी कांग्रेस ने इसी तरह विरोध किया। आज कांग्रेस भाजपा विरोध में नहीं, बल्कि देशविरोध में उतर आई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "कांग्रेस एंट्री इंडिया पार्टी है। राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एआई समिट में गए और आपत्तिजनक नारे लगाए। ऐसा काम वही पार्टी कर सकती है, जिसकी नीयत और नीति देशविरोधी है। जब भी भारत का सम्मान होता है और देश ऊपर बढ़ता है, तब राहुल गांधी और वाड्रा परिवार को मिर्ची लगती है। इसी कारण वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत का अपमान करने वाला कृत्य करते हैं।" उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

शिक्षा के मंदिर में बड़ा धोखा: बरेली में प्रधानाचार्य ने फीस डकार कर नहीं दिए प्रवेश पत्र, परीक्षा से वंचित छात्राओं ने घेरा थाना, प्रिंसिपल हिरासत में ये भी पढ़ें  शिक्षा के मंदिर में बड़ा धोखा: बरेली में प्रधानाचार्य ने फीस डकार कर नहीं दिए प्रवेश पत्र, परीक्षा से वंचित छात्राओं ने घेरा थाना, प्रिंसिपल हिरासत में

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जब भारत एक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान को चुना। कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर स्थल पर हंगामा किया। यह कृत्य साफ तौर पर विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया।" भाजपा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को असफल होते देखना चाहते हैं। राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं।" 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय