ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में मुरादाबाद के कुणाल अरोड़ा का शानदार प्रदर्शन, पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। शहर के होनहार पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। कुणाल ने यह उपलब्धि इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (ITTF) द्वारा आयोजित वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट-2026 चैंपियनशिप में हासिल की, जो 16 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई।

झांसी हत्याकांड: MBA भाई को मारकर घर में दफनाया, लाश गलाने को डाला 100 किलो नमक ये भी पढ़ें  झांसी हत्याकांड: MBA भाई को मारकर घर में दफनाया, लाश गलाने को डाला 100 किलो नमक

मुरादाबाद पंचायत चुनाव: 3.25 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 20 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे गए ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पंचायत चुनाव: 3.25 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 20 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे गए

प्रतियोगिता के सिंगल वर्ग में कुणाल अरोड़ा ने ऑस्ट्रेलिया और जापान के खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले खेले। इन मुकाबलों में कुणाल ने बेहद शानदार और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें कड़े मुकाबलों में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने खेल कौशल और दृढ़ संकल्प से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग ये भी पढ़ें  सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

इसके बाद मेंस डबल्स प्रतियोगिता में कुणाल अरोड़ा ने तेलंगाना के खिलाड़ी हितेश डोलवानी के साथ जोड़ी बनाकर हिस्सा लिया। शुरुआती मुकाबले में भारतीय जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना जापान की मजबूत टीम से हुआ। यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय जोड़ी को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कुणाल अरोड़ा और उनके साथी ने कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

कुणाल अरोड़ा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस कांस्य पदक के साथ अब तक कुणाल अरोड़ा के नाम कुल 33 पदक दर्ज हो चुके हैं, जो उनकी निरंतर मेहनत, प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। वह लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हर प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कुणाल ने अपने माता-पिता यशपाल अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा तथा अपने कोच को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और कोच के सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

कुणाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुरादाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। महानगर पहुंचने पर कुणाल अरोड़ा का भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर भारत के लिए पदक जीतेंगे।

कुणाल अरोड़ा की यह उपलब्धि न केवल मुरादाबाद बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय