मुरादाबाद पंचायत चुनाव: 3.25 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 20 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे गए

मुरादाबाद। जिले में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अब तक करीब 3.25 लाख संदिग्ध मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया है, जिसमें 20 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। ऐसे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 6 मार्च तक बढ़ाए जाने से चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

एआई जांच में सामने आए थे 4.65 लाख संदिग्ध मतदाता

राज्य निर्वाचन आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के माध्यम से जांच कर जिले के कुल 4.65 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को भेजी थी। इसमें विभिन्न ब्लॉकों के मतदाता शामिल थे।

नरेश टिकैत के बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, मुझे मीठे का कोई शौक नहीं... ये भी पढ़ें  नरेश टिकैत के बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, मुझे मीठे का कोई शौक नहीं...

इन मतदाताओं की पहचान और सत्यापन का जिम्मा बीएलओ को सौंपा गया था।

3.25 लाख का सत्यापन पूरा, 1.40 लाख अभी बाकी

जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक 3.25 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि करीब 1.40 लाख मतदाताओं का सत्यापन अभी शेष है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि जांच के दौरान 20 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य तेजी से जारी है और शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

लापरवाही पर बीडीओ को नोटिस, अब तेज हुआ सत्यापन

एडीएम प्रशासन ने बताया कि सत्यापन कार्य में ढिलाई बरतने पर मुरादाबाद के बीडीओ को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद संबंधित क्षेत्र में सत्यापन कार्य में तेजी आई और आंकड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहले सत्यापन की अंतिम तिथि 20 फरवरी तय थी, लेकिन आयोग ने इसे बढ़ाकर 6 मार्च कर दिया, जिससे अधिकारियों और बीएलओ को राहत मिली है।

पहले चरण में भी 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता हटाए गए थे

इससे पहले चुनाव आयोग ने 2.35 लाख संदिग्ध डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। जांच के बाद पहले चरण में करीब 71 हजार मतदाता डुप्लीकेट पाए गए थे और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। इसके बावजूद 2021 की तुलना में 2026 की मतदाता सूची में करीब 18 हजार मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।

एसआईआर अभियान में 3.87 लाख मतदाता पहले ही हटाए जा चुके

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जिले के कुल 3.87 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। इनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डुप्लीकेट मतदाता शामिल थे। वर्तमान में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 24.59 लाख है।

15 अप्रैल को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए चल रहे पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब दावे और आपत्तियों का निस्तारण 13 अप्रैल तक किया जाएगा और 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले भी आयोग द्वारा प्रकाशन तिथि को आगे बढ़ाया जा चुका है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह के अनुसार, 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन, दस्तावेजों का संधारण और पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। इसके बाद मतदान केंद्रों का निर्धारण, वार्ड मैपिंग और मतदाता क्रमांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

समय पर पंचायत चुनाव कराना प्रशासन के लिए चुनौती

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में बार-बार हो रही देरी के चलते पंचायत चुनाव समय पर कराना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और वास्तविक मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिलेगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय