अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने सात चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। वहीं, अनुशासनहीनता और निर्देशों की अनदेखी के चलते टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुभाष बालियान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

टीपी नगर की कमान अब प्रवीण कुमार के हाथ

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं ये भी पढ़ें  हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार, लाइन हाजिर किए गए सुभाष बालियान के स्थान पर बृजघाट चौकी प्रभारी दरोगा प्रवीण कुमार को टीपी नगर चौकी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कर्तव्य पालन में लापरवाही या उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

इन दरोगाओं के बदले गए कार्यक्षेत्र

मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद

तबादला सूची के अनुसार जिले की विभिन्न चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • दरोगा जुगल किशोर: बछरायूं थाने से कस्बा धनौरा चौकी इंचार्ज बनाए गए।

  • दरोगा सुधीर कुमार: धनौरा चौकी इंचार्ज से हटाकर बृजघाट चौकी इंचार्ज नियुक्त।

  • दरोगा प्रमोद कुमार: कैलसा चौकी इंचार्ज से मनोटा चौकी इंचार्ज भेजे गए।

  • दरोगा देशपाल: मनोटा चौकी इंचार्ज से हटाकर थाना हसनपुर स्थानांतरित।

  • दरोगा सुनील कुमार चौहान: जट बाजार चौकी इंचार्ज से अब कैलसा चौकी प्रभारी।

  • दरोगा जितेंद्र कुमार: रज्जाक चौकी इंचार्ज से पपसरा चौकी इंचार्ज बनाए गए।

  • दरोगा संदीप कुमार: पपसरा चौकी इंचार्ज से रज्जाक चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई।

कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद

सूत्रों का मानना है कि इस फेरबदल के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की योजना है। चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव संभव है। एसपी अमित कुमार आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं और जनसेवा व सुरक्षा के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करें।

Views: 94

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर