होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: भारतीय रेल ने तीन नई स्पेशल ट्रेनें चलाईं, दो के फेरे बढ़ाए

मुरादाबाद। होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जो मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इसके अलावा दो पहले से संचालित स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। ये ट्रेनें पंजाब और उत्तराखंड से बिहार के बीच चलाई जाएंगी, जिससे हरिद्वार, अमृतसर, मुजफ्फरपुर, लखनऊ और वाराणसी रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

सबसे खास बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे, जिससे अचानक यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश

मांग के आधार पर चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सभी ट्रेनों में आरक्षण की बुकिंग शुरू हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मुख्यालय की ओर से कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में दिक्कत न हो।

बहन को ससुराल से घर लाते समय रास्ते में मार डाला, पुलिस को अपहरण की कहानी बताने वाला भाई गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बहन को ससुराल से घर लाते समय रास्ते में मार डाला, पुलिस को अपहरण की कहानी बताने वाला भाई गिरफ्तार

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

04530 – सरहिंद से मधुबनी
संचालन: 25 फरवरी, 2 और 6 मार्च

मुरादाबाद में हनुमान मंदिर और पार्क को लेकर चल रहा विवाद समाप्त, विधायक ने खुद खोला ताला, शुरू की पूजा  ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में हनुमान मंदिर और पार्क को लेकर चल रहा विवाद समाप्त, विधायक ने खुद खोला ताला, शुरू की पूजा

04529 – मधुबनी से सरहिंद
संचालन: 26 फरवरी, 3 और 7 मार्च

04610 – अमृतसर से मंसी
संचालन: 24, 28 फरवरी और 4 मार्च

04609 – मंसी से अमृतसर
संचालन: 26 फरवरी, 2 और 6 मार्च

04302 – हरिद्वार से मुजफ्फरपुर
संचालन: 25, 28 फरवरी और 3 मार्च

04301 – मुजफ्फरपुर से हरिद्वार
संचालन: 26 फरवरी, 1 और 4 मार्च

इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

04014/13 – आनंद विहार–लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस

04209/10 – वाराणसी–दिल्ली स्पेशल

इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों से त्योहार के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुरादाबाद–सहारनपुर रेललाइन पर दो दिन का ब्लॉक, सात ट्रेनें प्रभावित

इस बीच मुरादाबाद–सहारनपुर रेलखंड पर हिंडन केबिन यार्ड में 20 और 21 फरवरी को मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण सात ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, कुछ के मार्ग बदले गए हैं, जबकि तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

प्रभावित ट्रेनें और बदलाव

  • (14305) दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस
    20 फरवरी को परिवर्तित रूट से चलेगी। सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। 21 फरवरी को दिल्ली मंडल में 15 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

  • (14816) ऋषिकेश–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
    20 फरवरी को ऋषिकेश से 100 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

  • (12053) हरिद्वार–अमृतसर एक्सप्रेस
    20 फरवरी को हरिद्वार से 100 मिनट देरी से चलेगी।

  • (54342) देहरादून–सहारनपुर पैसेंजर
    20, 21 और 22 फरवरी को केवल लक्सर स्टेशन तक संचालित होगी। लक्सर से सहारनपुर के बीच सेवा निरस्त रहेगी।

  • (54341) सहारनपुर–देहरादून पैसेंजर
    20, 21 और 22 फरवरी को लक्सर से देहरादून के बीच ही चलेगी। सहारनपुर से लक्सर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

  • (19565) ओखा–देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस
    20 फरवरी को दिल्ली मंडल में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और समय से स्टेशन पहुंचें। होली के मौके पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय