मुजफ्फरनगरः डीआईजी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में की गोष्ठी, बजट समीक्षा व प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवस्थापन पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राजपत्रित अधिकारीगण के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में संजय कुमार वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक नगर, आदित्य बंसल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बजट की विस्तृत समीक्षा
गोष्ठी के दौरान डीआईजी द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के बजट की गहन समीक्षा की गई। उपलब्ध बजट के मदवार व्यय, प्रस्तावित कार्यों तथा लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए वित्तीय संसाधनों के पारदर्शी, मितव्ययी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यय शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध रूप से संपादित किए जाएं।
बैठक में प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवस्थापन संबंधी विषयों पर विशेष बल दिया गया। उनके आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, प्रशिक्षण सामग्री, अनुशासन व्यवस्था एवं दैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षु आरक्षियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।
दायित्वों के निर्वहन पर जोर
अंत में डीआईजी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस विभाग की कार्यकुशलता एवं छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां