गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, देश की सुख-समृद्धि की कामना

On

देवघर । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को आध्यात्मिक यात्रा पर झारखंड पहुंचे। उन्होंने देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे गर्भगृह में गए, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई। दर्शन के उपरांत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में भी व्यतीत किया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वे बाबाधाम आकर दर्शन करें।

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेककर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि झारखंड सहित पूरे देश पर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच गौतम अदाणी ने सामान्य दर्शन-पूजन की परंपरा का पालन किया। उल्लेखनीय है कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद गौतम अदाणी गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात की फोटो खुद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''अपने देवघर आवास पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी जी का स्वागत किया।'' 

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल ये भी पढ़ें  बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुजफ्फरनगर। होली के आगामी त्यौहार के मद्देनजर शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर के जंगल में मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने पहचान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय