चावल, दालों में साप्ताहिक तेजी, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़
नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालों में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत लगभग स्थिर रही। चीनी में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 83 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,858 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटा 13 रुपये गिरकर 3,328 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
ये भी पढ़ें अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी
बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। सोया तेल की औसत कीमत 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल में 145 रुपये और सूरजमुखी तेल में 100 रुपये की गिरावट रही। मूंगफली तेल 99 रुपये सस्ता हुआ। सरसों तेल 56 रुपये और वनस्पति 53 रुपये फिसल गया। सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 79 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। उड़द दाल 64 रुपये और चना दाल 46 रुपये मजबूत हुई। मसूर दाल की कीमत 38 रुपये और मूंग दाल की 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव लगभग स्थिर रहे। वहीं, चीनी 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां