अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारत के लिए 18 प्रतिशत टैरिफ की अनिश्चितता घटी

On

नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ के खिलाफ दिए गए फैसले से भारत के लिए टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता काफी हद तक कम हो गई है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय ने एकतरफा टैरिफ लगाने की राष्ट्रपति की शक्तियों पर स्पष्ट कानूनी सीमा तय कर दी है। गौरतलब है कि अंतरिम व्यापार व्यवस्था के तहत अमेरिका ने भारत पर पारस्परिक टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई थी।

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह व्यवस्था अप्रासंगिक हो गई है। ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर और टैक्स कंट्रोवर्सी मैनेजमेंट लीडर मनोज मिश्रा ने कहा, “ऐसे टैरिफ लगाने का कोई भी प्रयास अब कांग्रेस की मंजूरी के बिना संभव नहीं होगा। इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने की संभावना है। साथ ही, बिना पर्याप्त कानूनी आधार पर वसूले गए टैरिफ की वापसी का रास्ता भी खुल सकता है।” हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका रणनीतिक क्षेत्रों में सेक्शन 232 के तहत क्षेत्र-विशेष टैरिफ का सहारा ले सकता है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना जरूरी होगा, ताकि दीर्घकालिक टैरिफ स्थिरता और बाजार तक सुनिश्चित पहुंच मिल सके।

ज़ीस्केलर और एयरटेल ने भारत में AI और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर की शुरुआत की ये भी पढ़ें  ज़ीस्केलर और एयरटेल ने भारत में AI और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर की शुरुआत की

यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से व्यापक टैरिफ को खारिज करते हुए कहा कि 1977 के आपातकालीन कानून के तहत राष्ट्रपति को इतने व्यापक आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत का फैसला लिखते हुए कहा, “राष्ट्रपति ने असीमित राशि, अवधि और दायरे में एकतरफा टैरिफ लगाने की असाधारण शक्ति का दावा किया है। ऐसे अधिकार के प्रयोग के लिए स्पष्ट रूप से कांग्रेस की मंजूरी आवश्यक है।” उन्होंने यह भी कहा कि 1977 का वह कानून, जिसका हवाला देकर टैरिफ लगाए गए थे, कांग्रेस की स्पष्ट अनुमति की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक व्यापार में स्थिरता आएगी और भारत सहित अन्य व्यापारिक साझेदार देशों को राहत मिलेगी।

स्मार्ट और सुरक्षित होगा भारत का टेलिकॉम नेटवर्क: TRAI अध्यक्ष ने बताया कैसे AI बदलेगा आपकी दुनिया ये भी पढ़ें  स्मार्ट और सुरक्षित होगा भारत का टेलिकॉम नेटवर्क: TRAI अध्यक्ष ने बताया कैसे AI बदलेगा आपकी दुनिया

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सिविल सेवा (UPSC) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे

  नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में योग के महत्व पर जोर दिया गया है और धीरे-धीरे लोगों का आकर्षण इसकीसाथ...
हेल्थ 
पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

      लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

थकी आंखों के लिए वरदान है नेत्र-शक्ति-विकासक, समस्याएं दूर कर देता राहत

  नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों पर तनाव, थकान और एकाग्रता की एक्सपर्ट...
लाइफस्टाइल 
थकी आंखों के लिए वरदान है नेत्र-शक्ति-विकासक, समस्याएं दूर कर देता राहत

सहारनपुर: तहसील नकुड़ में समग्र समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तहसील नकुड़ में समग्र समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण

उत्तर प्रदेश

इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सिविल सेवा (UPSC) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

      लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: तहसील नकुड़ में समग्र समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तहसील नकुड़ में समग्र समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण

कानपुर फर्जी मार्कशीट केस: एसआईटी गठित, एडीसीपी योगेश कुमार की कमान में 14 सदस्यीय टीम करेगी जांच

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और डिग्री कांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर फर्जी मार्कशीट केस: एसआईटी गठित, एडीसीपी योगेश कुमार की कमान में 14 सदस्यीय टीम करेगी जांच

सर्वाधिक लोकप्रिय