बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

On

लखनऊ/रामपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में साेमवार एक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन परीक्षार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक साथी छात्र घायल हुआ है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दढ़ियाल क्षेत्र के चार छात्र बोर्ड परीक्षा देने बाइक से दढ़ियाल से टांडा परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे आ रही बाइक सवार छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गये। इस हादसे में तीन छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे छात्र बादल की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पुर

पुलिस माैके पर पहुंची और छात्रों की पहचान अरुण, विनय और मनु के रूप में हुई है। विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के निवासी थे। दोनों पड़ोसी और किसान परिवार से थे। एक साथ दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर ट्राॅली काे कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे ! ये भी पढ़ें  "ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आधिकारिक माध्यमों से मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि "छात्रों का इस तरह असमय जाना अत्यंत कष्टदायक है। सरकार इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है।" मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि इस मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज ये भी पढ़ें  लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी  ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश

मुख्यमंत्री योगी ने रामपुर के जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि वे परिजनों से संपर्क कर उन्हें ढांढस बंधाएं और पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को बिना किसी विलंब के पूरा कराएं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के लिए आज का दिन अत्यंत शोकाकुल है। जिले के सपूत, 22 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  गोरखपुर 
यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

   जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

उत्तर प्रदेश

यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के लिए आज का दिन अत्यंत शोकाकुल है। जिले के सपूत, 22 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  गोरखपुर 
यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर