मंत्री के दावों की खुली पोल: अधूरे PM फ्लैट्स की थमा दी चाबियां, न बिजली, न पानी, कैसे मनेगी होली-ईद?

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मखियाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 224 फ्लैट्स के आवंटन के बाद लाभार्थियों की खुशियां काफूर हो गई हैं। बीते शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बड़े उत्साह के साथ लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की चाबियां तो सौंप दीं, लेकिन जब लोग अपने आशियाने में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गए। फ्लैट्स में न तो बिजली का कनेक्शन है, न पानी की सुविधा और न ही सुरक्षा के लिए खिड़कियों में शीशे लगे हैं।

हकीकत यह है कि निर्माणाधीन फ्लैट्स में टाइल्स, पत्थर और फर्श का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। कई जगहों पर प्लास्टर टूटा हुआ है और खिड़कियों के लोहे के फ्रेम में जंग लग चुका है। लाभार्थियों का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता बेहद घटिया है। गौरतलब है कि अगस्त 2025 में खुद मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इन फ्लैट्स में घटिया सामग्री का इस्तेमाल पकड़ा था और ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब उसी स्थिति में चाबियां थमा दी गईं।

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप, बोले- व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं ये भी पढ़ें  टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप, बोले- व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं

लाभार्थी प्रतिभा शर्मा, जिन्हें फ्लैट नंबर F-50 आवंटित हुआ है, ने बताया कि मंत्री जी ने कहा था कि इस बार की होली नए घर में मनेगी, लेकिन यहां तो खिड़कियां टूटी हुई हैं और बुनियादी सुविधाएं तक गायब हैं। ऐसे में गृह प्रवेश करना मुमकिन नहीं है। वहीं, मुस्लिम लाभार्थी अंजुम ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि ईद सिर पर है, लेकिन बिजली-पानी के बिना घर में कदम रखना भी मुश्किल है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी जल्दबाजी में अधूरे फ्लैट्स का आवंटन क्यों किया गया?

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश ये भी पढ़ें  अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

दूसरी ओर, मौके पर काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों का कहना है कि फ्लैट्स को पूरी तरह तैयार कर हैंडओवर करने के लिए अभी उनके पास 40 दिन का समय बाकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विभाग और मंत्री ने वाहवाही लूटने के चक्कर में समय से पहले ही चाबियां क्यों बांट दीं? बिना फिनिशिंग और सुविधाओं के थमाई गई ये चाबियां अब लाभार्थियों के लिए सिरदर्द बन गई हैं।

रणवीर सिंह को मिली धमकी मामले में आरोपी हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी  ये भी पढ़ें  रणवीर सिंह को मिली धमकी मामले में आरोपी हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

   जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

देवबंद (सहारनपुर)।  करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर