रणवीर सिंह को मिली धमकी मामले में आरोपी हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़े सुराग मिले हैं और उन्होंने बिश्नोई गैंग के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने वॉइस नोट की जांच पूरी कर ली है और जांच में पाया गया कि आवाज हेरी बॉक्सर की है। पुष्टि के बाद धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

मुंबई पुलिस ने अभिनेता के मैनेजर को मिले वॉइस नोट को वेरीफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस की मदद ली थी। जांच में पुष्टि हुई है कि आवाज हेरी बॉक्सर की है, जो बिश्नोई गैंग का गुर्गा है। पुष्टि के बाद मुंबई साइबर पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमण्यम की शिकायत के आधार पर हेरी बॉक्सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही है। पुलिस ने जानकारी में ये भी बताया कि मैनेजर को इंटरनेशनल नंबर से फोन कर भी डराने और धमकाने की कोशिश की थी। नंबर की लोकेशन यूएस वर्जिन आइलैंड्स के पास की थी। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि इंटरनेशनल कॉल के लिए भी फिरौती की मांग की गई थी और जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस लगातार इंटरनेशनल नंबर की सही लोकेशन भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ ये भी पढ़ें  बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

इन सभी घटनाओं के बाद अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें शूटिंग के दौरान भी खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बता दें कि हेरी बॉक्सर के वॉयस नोट में अभिनेता से 20 करोड़ की फिरौती की मांग की गई और उन्हें व रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। वॉयस रिकॉर्डिंग में कहा गया, “रणवीर सिंह, तू कुछ बात बोलकर मुकर गया ना, ठीक है। या तो तू उस बात पर वापस आ जा, नहीं तो मुकरने की सजा क्या होती है वो तुझे हम बताएंगे। इसलिए तेरे लिए ये वॉइस नोट छोड़ रहे हैं। रोहित शेट्टी और तुम लाइन पर आ जाओ और हम पूरे बॉलीवुड को भी ये बोल रहे हैं, नहीं तो वो अंजाम करेंगे जो कभी सोचा नहीं होगा। 

महाराजगंज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद लौटाया गया केंद्र ये भी पढ़ें  महाराजगंज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद लौटाया गया केंद्र

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप, बोले- व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं ये भी पढ़ें  टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप, बोले- व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

शास्त्रों का यह वचन सदैव प्रासंगिक है कि सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियाँ हैं। विडंबना यह है कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  जौनपुर  
जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

सर्वाधिक लोकप्रिय