किआ की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, Kia Syros EV जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स और कीमत का बड़ा खुलासा
अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी किआ बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में उतार सकती है। हाल ही में इस नई ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह एसयूवी Kia Syros EV नाम से लॉन्च की जा सकती है और प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है।
टेस्टिंग के दौरान दिखी Kia Syros EV
हाल ही में इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। गाड़ी पूरी तरह कवर में थी लेकिन इसके शेप और बॉडी लाइन से साफ संकेत मिल रहे हैं कि इसका डिजाइन काफी हद तक Kia Syros जैसा रखा जाएगा।
हालांकि चूंकि यह ईवी वर्जन होगा इसलिए इसके फ्रंट ग्रिल में बदलाव देखने को मिल सकता है। इलेक्ट्रिक पहचान देने के लिए नया बंपर डिजाइन और रियर प्रोफाइल में भी कुछ खास बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी इसे आधुनिक और फ्यूचरिस्टिक लुक देने की कोशिश कर रही है ताकि यह युवा ग्राहकों को आकर्षित कर सके।
फीचर्स में मिलेगी लग्जरी और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल
किआ हमेशा से अपने वाहनों में एडवांस फीचर्स देने के लिए जानी जाती है और Syros EV में भी यही उम्मीद की जा रही है। इसमें लगभग 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है जो इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले दोनों को कवर करेगा।
ये भी पढ़ें 17 मार्च 2026 को धमाकेदार वापसी करेगी नई Renault Duster जानें लॉन्च डेट इंजन फीचर्स और संभावित कीमतइसके साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी नेविगेशन सिस्टम ड्यूल पेन सनरूफ 64 रंगों वाली एंबिएंट लाइट्स रियर सीट रिक्लाइन स्लाइड और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS और कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
इन सभी खूबियों के साथ यह एसयूवी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना सकती है।
कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे भारतीय बाजार में अगले तीन से चार महीनों के भीतर पेश किया जा सकता है। टेस्टिंग तेज होने से संकेत मिल रहे हैं कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
कितनी हो सकती है कीमत
कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अनुमान है कि ICE वेरिएंट की तुलना में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो यह अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगी।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में किआ की नई रणनीति
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Kia Syros EV कंपनी के लिए एक अहम कदम हो सकता है। प्रीमियम फीचर्स आकर्षक डिजाइन और संभावित प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ यह एसयूवी बाजार में नई हलचल पैदा कर सकती है।
जो ग्राहक पेट्रोल और डीजल से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह एक शानदार विकल्प बन सकती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां