सतत उद्यमिता के लिए नवाचार, नैतिकता और सहयोग अनिवार्य, टीएमयू में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, छात्रों ने दिखाई उत्साही भागीदारी

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टिमिट) द्वारा आईएसटीडी मुरादाबाद चैप्टर के तत्वावधान में “उभरती अर्थव्यवस्थाओं में नवाचार प्रेरित उद्यमिता: सतत विकास के लिए रणनीतियां” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने नवाचार, नैतिकता, सहयोग और संस्थागत समर्थन को सतत उद्यमिता के लिए अनिवार्य बताया।

संगोष्ठी में 300 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर “एसडीजीएस एंड इनोवेशन: एंटरप्रिन्यूरियल स्ट्रेटेजीज एंड स्टार्टअप परसेप्टिव्स” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। संचालन स्टूडेंट पर्व जैन ने किया।

जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत ये भी पढ़ें  जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

 

मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

नैतिक चिंतन के साथ हो एआई का उपयोग

"सहारनपुर में भाजपा का बड़ा बदलाव: अजीत सिंह राणा बने नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न" ये भी पढ़ें  "सहारनपुर में भाजपा का बड़ा बदलाव: अजीत सिंह राणा बने नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न"

मुख्य अतिथि के रूप में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के प्रबंधन अध्ययन संस्थान की पूर्व निदेशक प्रो. संगीता जैन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक अत्यंत शक्तिशाली तकनीक है, लेकिन अंतिम निर्णय हमेशा मानवीय विवेक और दूरदर्शिता पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए, ताकि नवाचार समाज के व्यापक हित में हो। उन्होंने स्पष्टता, सहयोग और विश्वसनीयता को एआई आधारित उद्यमों की नींव बताया।

 

सफलता के लिए धैर्य और लचीलापन जरूरी

मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के डॉ. सिद्धार्थ जैन ने कहा कि स्टार्टअप की सफलता के लिए रणनीतिक योजना, जोखिम प्रबंधन और संसाधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता में तनाव प्रबंधन बेहद जरूरी है और अनिश्चित परिस्थितियों में धैर्य व लचीलापन ही दीर्घकालिक सफलता की कुंजी है।

उन्होंने स्टार्टअप्स को निरंतर सीखने, फीडबैक स्वीकार करने और समय के अनुसार खुद को ढालने की सलाह दी।

 

अवसरों के प्रति सजग रहें उद्यमी

सीए एवं उद्यमी अभिनव अग्रवाल ने कहा कि केवल आर्थिक सफलता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत संतोष और खुशहाली भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं को हमेशा सजग और अवसरों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

उन्होंने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अनुपालन से जुड़ी जानकारी विस्तार से साझा की।

 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक उपकरण: वीसी

टीएमयू के कुलपति एवं आईएसटीडी मुरादाबाद चैप्टर के अध्यक्ष प्रो. वीके जैन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक उपकरण है, निर्णय लेने की अंतिम जिम्मेदारी मनुष्य की ही है। उन्होंने प्रभावी नेतृत्व, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और निरंतर सीखने पर बल दिया।

इस दौरान प्रो. अमित कंसल ने संस्थागत सहयोग और अवसरों पर प्रकाश डालते हुए आईएसटीडी की भूमिका और टीएमयू के उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने छात्रों से उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

नवाचार आधारित उद्यमिता ही विकास की कुंजी

टिमिट के निदेशक एवं आईएसटीडी मुरादाबाद के सचिव प्रो. विपिन जैन ने कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं में नवाचार आधारित उद्यमिता ही सतत विकास का आधार है। उन्होंने छात्रों को शोध, कौशल और व्यावहारिक ज्ञान के समन्वय से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सफल उद्यमिता के लिए उत्पाद, सेवाओं, प्रक्रियाओं और बिजनेस मॉडल में निरंतर नवाचार जरूरी है। साथ ही स्टार्टअप शुरू करने से पहले बाजार, उपभोक्ता मांग, प्रतिस्पर्धा और वित्तीय व्यवहार्यता का गहन अध्ययन करना चाहिए।

 

विशेषज्ञों की रही उपस्थिति

राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. चंचल चावला, डॉ. सतेन्द्र आर्य, डॉ. विभोर जैन, डॉ. मोहित रस्तोगी, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. चारुल वर्मा, श्रीमती दीप्ति वर्मा और श्रीमती अंशु चौहान सहित अनेक शिक्षाविद एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने छात्रों और प्रतिभागियों को उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान किया।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक और विनाशकारी मोड़ आ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश