हम आपको निकालने में असमर्थ: अमेरिकी दूतावास ने इज़रायल में फंसे अपने नागरिकों को दी चेतावनी

On

यरूशलम। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायल में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को एक ऑफिशियल एडवाइजरी जारी की। इसमें अमेरिकी नागरिकों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम खुद करने की सलाह दी गई है। अपने बयान में, दूतावास ने चेतावनी दी कि सुरक्षा व्यवस्था अभी भी अस्थिर बनी हुई है और भविष्य को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। इसके साथ ही दूतावास ने नागरिकों को अपना ख्याल रखने की हिदायत दी है। बयान में कहा गया, "यूएस एम्बेसी इस समय अमेरिकियों को निकालने या सीधे इजरायल छोड़ने में मदद करने की स्थिति में नहीं है।" इसमें आगे कहा गया, "एम्बेसी यूएस नागरिकों को लगातार सावधानी बरतने और पर्सनल सिक्योरिटी को लेकर सजग रहने का मशविरा दे रही है।

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी ये भी पढ़ें  होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर ये भी पढ़ें  ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

रेड अलर्ट की स्थिति में सबसे पास के शेल्टर जाने की हम अपील करते हैं, क्योंकि मोर्टार, रॉकेट और मिसाइल फायर, और अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (यूएएस) से घुसपैठ जैसी घटनाएं अक्सर बिना किसी चेतावनी के होती हैं।" एम्बेसी ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए वो कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की आवाजाही पर रोक लगा सकता है। इसमें इजरायल के अंदर खास इलाकों, जैसे यरुशलम का पुराना शहर, और वेस्ट बैंक की यात्रा को सीमित करना या मना करना शामिल हो सकता है। यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए, एम्बेसी ने कहा कि इजरायली टूरिज्म मिनिस्ट्री ने 2 मार्च से ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग के लिए शटल सर्विस शुरू कर दी है। जो यूएस नागरिक इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे मिनिस्ट्री के इवैक्युएशन फॉर्म के जरिए पैसेंजर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। हालांकि, एम्बेसी ने साफ किया कि वह शटल सर्विस के इस्तेमाल के पक्ष या विपक्ष में कोई सलाह नहीं दे सकती। यूएस एम्बेसी ने कहा, "एम्बेसी पर्यटन मंत्रालय की शटल के लिए कोई सलाह (पक्ष या विपक्ष में) नहीं दे सकती।

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

अगर आप जाने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करते हैं, तो यूएस सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती।" बयान में कहा गया, "यह जानकारी शिष्टाचार वश उन लोगों के लिए साझा की जा रही है जो इजरायल छोड़ना चाहते हैं।" जो लोग आगे जॉर्डन जाना चाहते हैं, उनके लिए एम्बेसी ने सलाह दी है कि यात्री इलियट तक शटल ले सकते हैं और फिर टैक्सी से यित्जाक राबिन बॉर्डर क्रॉसिंग तक अपने आप जा सकते हैं। इसमें कहा गया है कि बसें देश भर में तय मीटिंग पॉइंट पर उपलब्ध होंगी, जिसमें हर्जलिया, हाइफा, येरुशलम और तेल अवीव में पार्किंग क्षेत्र शामिल हैं। एम्बेसी ने नागरिकों से यह भी कहा कि वे किसी भी बॉर्डर क्रॉसिंग पर जाने से पहले इजरायल होम फ्रंट कमांड की गाइडलाइंस देख लें, और हालात बदलते रहने के साथ ऑफिशियल सिक्योरिटी इंस्ट्रक्शन्स पर अपडेटे रहें। 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार 

अमरोहा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विक्षिप्त युवक ने...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार 

अमरोहा में सिंचाई विभाग के पाइपों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबूगढ़ कैलसा बायपास मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सिंचाई विभाग के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में सिंचाई विभाग के पाइपों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

गौतमबुद्धनगर में होली पर 'ड्राई डे': नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शराब और भांग की दुकानें रहेंगी बंद

गौतमबुद्धनगर। होली के मुख्य पर्व (फाग) के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्धनगर में होली पर 'ड्राई डे': नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शराब और भांग की दुकानें रहेंगी बंद

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले युवक को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (छुटमलपुर)।    सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर की एंटी रोमियों पुलिस टीम ने कस्बें के घास मंडी तिराहे से  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले युवक को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली के मद्देनजर अमरोहा में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

अमरोहा में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
होली के मद्देनजर अमरोहा में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार 

अमरोहा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विक्षिप्त युवक ने...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार 

अमरोहा में सिंचाई विभाग के पाइपों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबूगढ़ कैलसा बायपास मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सिंचाई विभाग के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में सिंचाई विभाग के पाइपों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले युवक को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (छुटमलपुर)।    सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर की एंटी रोमियों पुलिस टीम ने कस्बें के घास मंडी तिराहे से  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले युवक को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली के मद्देनजर अमरोहा में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

अमरोहा में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
होली के मद्देनजर अमरोहा में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं