लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ऐतिहासिक धरोहर लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई है। बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर सघन चेकिंग शुरू की गई। वहीं दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुट गए, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार लाल किला और सचिवालय में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खाली करा दिया गया है।

 

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी  ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

ईमेल कहां से आया है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल की टीमें जांच में जुट गई हैं और सुरक्षा एजेंसी भी जांच कर रही है। हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। फिलहाल, कहीं से भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। सोमवार सुबह भी राजधानी के दो प्रमुख स्कूलों, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एय फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ ये भी पढ़ें  रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

 

ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंची और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित निकालकर तलाशी अभियान चलाया, हालांकि वहां से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों में राजधानी के कई शिक्षण संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। जांच के बाद उन धमकियों को फर्जी करार दिया गया था। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

   जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

देवबंद (सहारनपुर)।  करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर