गुरुग्राम: ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व सात चेक बुक बरामद
गुरुग्राम। विदेश में बैठकर साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने व बैंक खातों का संचालन करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी की वारदातों में शामिल आरोपियों के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अननुसार एक जनवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम में एक शिकायत दी गई। यह शिकायत टेलीग्राम ऐप के माध्यम से संपर्क करके टास्क पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करके तीन लाख 13 हजार रुपयों की ठगी करने को लेकर थी। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। थाना साइबर अपराध पश्चिम प्रबंधक निरीक्षक संदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को जयपुर से काबू किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार मीणा (उम्र-27 वर्ष) निवासी जयपुर, अभिषेक बिश्नोई (उम्र-20 वर्ष) निवासी फालोदी (राजस्थान) व लक्ष्मण लकी (उम्र-22 वर्ष) निवासी नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जोधपुर में मिले थे, जहां से उनकी जान पहचान हो गई। उसके बाद उन्होंने पैसों के लालच में साइबर ठगी की वारदातों में शामिल होने की योजना बनाई। आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करते थे। आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों के लिए साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले बैंक खाते खरीदते थे तथा उन बैंक खातों का संचालन करते थे। साइबर ठगी के माध्यम से प्राप्त राशि में से 30 प्रतिशत कमीशन रखकर बाकी राशि को विदेश में बैठे साइबर ठगों को भेज देते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व सात चेक बुक बरामद की गई है। पूछताछ के लिए आरोपी सौरभ को दो दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां