देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

डिजिटल टूल्स और स्व-गणना से सुगम होगी दुनिया की सबसे बड़ी गणना, 2027 में जाति आधारित सवाल भी शामिल

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुरुवार को देश की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जनगणना के लिए चार अत्याधुनिक डिजिटल टूल्स का सॉफ्ट लॉन्च किया और इस महा-अभियान के आधिकारिक शुभंकर 'प्रगति' (महिला) और 'विकास' (पुरुष) का अनावरण किया। यह पहली बार होगा जब भारत की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।

केन्द्र सरकार द्वारा 16 जून, 2025 को जनगणना-2027 की अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद जनगणना-2027 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हुई। पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी और साथ ही पहली बार स्व-गणना का विकल्प भी दिया जा रहा है। जनगणना-2027 के शुभंकर “प्रगति” (महिला प्रगणक) और “विकास” (पुरुष प्रगणक) को मैत्रीपूर्ण और सहज प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहीं “प्रगति” और “विकास” 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में महिलाओं और पुरुषों की बराबर की भागीदारी के भी प्रतीक हैं। इन शुभंकरों के माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित जानकारी, उद्देश्य एवं प्रमुख संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी और जन-सुलभ रूप में पहुँचाए जाएंगे।  इस विशाल कार्य को संपन्न करने के लिए देशभर में 30 लाख से अधिक प्रगणक और अधिकारी तैनात किए जाएंगे। डिजिटल तकनीक के समावेश से यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी व्यक्ति गणना से छूट न पाए और डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता ये भी पढ़ें  भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

तकनीक से सुसज्जित होगी जनगणना: शाह
इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि ये शुभंकर 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प में महिला और पुरुष की समान भागीदारी के प्रतीक हैं। सी-डैक द्वारा विकसित इन एडवांस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उद्देश्य गणना कार्यों को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाना है। जनगणना-2027 न केवल आबादी का आंकड़ा जुटाएगी, बल्कि नीति निर्धारण के लिए एक सटीक आधार भी प्रदान करेगी। 

PM मोदी ने रचा इतिहास! यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार करने वाले बने पहले विश्व नेता.. जानिए जो बाइडन और ट्रंप से कितनी आगे है उनकी लोकप्रियता? ये भी पढ़ें  PM मोदी ने रचा इतिहास! यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार करने वाले बने पहले विश्व नेता.. जानिए जो बाइडन और ट्रंप से कितनी आगे है उनकी लोकप्रियता?

दो चरणों में ऐसे होगी जनगणना
प्रथम चरण के लिए अधिसूचना 7 जनवरी 2026 को जारी की गई। इस चरण के दौरान आवास की स्थिति एवं घरेलू सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसमें मकान-सूचीकरण एवं मकान गणना 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच प्रत्येक राज्य/संघ राज्यक्षेत्र द्वारा अधिसूचित 30 दिनों की सतत अवधि में संचालित की जाएगी। घर-घर सर्वेक्षण से पूर्व 15 दिनों की वैकल्पिक स्व-गणना अवधि भी होगी। जबकि द्वितीय चरण में देश के प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक एवं आर्थिक विवरण दर्ज किए जाएंगे। इसमें जनसंख्या गणना होगी, जिसमें पहली बार जाति संबंधी प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे। लद्दाख और अन्य हिमाच्छादित क्षेत्रों में यह कार्य सितंबर 2026 में ही पूरा कर लिया जाएगा। जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में पूरे भारत में की जाएगी। लद्दाख संघ राज्यक्षेत्र तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमाच्छादित गैर-समकालिक क्षेत्रों में गणना सितंबर 2026 में संपन्न होगी। 

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी ये भी पढ़ें  खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर: जनपद के रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड की डिस्टलरी एवं कंप्रेस्ड बायो गैस यूनिट में गुरुवार को 'राष्ट्रीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर के टंढेडा में हर्षोल्लास से निकला तिलहैन्डी का जुलूस, फाग के गीतों पर झूमे ग्रामीण

मोरना। ककरौली क्षेत्र के ग्राम टंढेडा में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रसिद्ध 'तिलहैन्डी' का जुलूस भारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के टंढेडा में हर्षोल्लास से निकला तिलहैन्डी का जुलूस, फाग के गीतों पर झूमे ग्रामीण

रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को स्वास्थ्य का आधार माना गया है। खासकर रात में किए भोजन के बारे में...
हेल्थ 
रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

मोरना। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक विशाल पंचायत में 'जल, जंगल, जमीन बचाओ' अभियान को लेकर भाकियू के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

  नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही चिकित्सा सुविधाओं की श्रृंखला में गुरुवार   इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा :  सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश