खतौली: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो किशोरों को दबोचा, जमकर की 'मिजाज पुरसी', पुलिस को सौंपा

मोहल्ला काज़ियान में सनसनी: घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय मासूम को ले जाने का प्रयास, पुलिस कर रही गहन पूछताछ

खतौली। मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काज़ियान में मंगलवार को बच्चा चोरी के शक में हड़कंप मच गया। एक मासूम बच्चे को कथित रूप से जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे दो किशोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को सूचना देने से पहले दोनों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया है और बच्चा चोर गिरोह के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेल रहे मासूम को ले जाने की कोशिश

ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनी ये भी पढ़ें  ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनी

जानकारी के अनुसार, खतौली के मोहल्ला काज़ियान निवासी शफक्कत अली का आठ वर्षीय पुत्र मंगलवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे दो नशेड़ी किस्म के किशोरों ने मासूम को बहला-फुसलाकर या जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब इन संदिग्धों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया और घेराबंदी कर दोनों किशोरों को पकड़ लिया।

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव ये भी पढ़ें  गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

भीड़ का फूटा गुस्सा, पहुंची पुलिस

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी ये भी पढ़ें  IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

कस्बे में बच्चा चोरी की आशंका फैलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने दोनों किशोरों की जमकर पिटाई (मिजाज पुरसी) की। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पीड़ित पिता शफक्कत अली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी संगठित बच्चा चोर गिरोह का हिस्सा हैं या नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Views: 121

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर