घने बादलों ने आसमान को घेरा, बूंदाबांदी से हुई एनसीआर के सुबह की शुरुआत, एक्यूआई में भी आंशिक सुधार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और घने बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की फुहारें देखने को मिलीं।

बदलते मौसम और तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में भी आंशिक सुधार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 फरवरी को दिनभर सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तथा मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 20 फरवरी को भी पारा 12 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 21 फरवरी को न्यूनतम 13 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 22 और 23 फरवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी आज हल्की गिरावट के बाद आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। अलीपुर में एक्यूआई 255, आनंद विहार में 285, अशोक विहार में 264 दर्ज किया गया। आया नगर में 179 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 185 के साथ मध्यम श्रेणी रही।

नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम ये भी पढ़ें  नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

बवाना में एक्यूआई 307 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ, जबकि चांदनी चौक में 286 और डीटीयू में 249 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 296, लोनी में 352 (गंभीर श्रेणी), संजय नगर में 203 और वसुंधरा में 268 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा के सेक्टर-125 में 275, सेक्टर-62 में 220, सेक्टर-1 में 205 और सेक्टर-116 में 236 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते प्रदूषण स्तर में कुछ हद तक कमी आई है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज की बारिश और हवा से राहत जरूर मिलेगी, हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव संभव है।

नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज ये भी पढ़ें  नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव